{"_id":"6789149558756d3ede0f7598","slug":"nasa-s-stuck-astronaut-sunita-williams-steps-out-on-spacewalk-after-7-months-in-orbit-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"NASA: सुनीता विलियम्स ने सात महीने बाद पहली बार किया स्पेसवॉक, पिछले साल आई थी 'कूलिंग लूप' में समस्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
NASA: सुनीता विलियम्स ने सात महीने बाद पहली बार किया स्पेसवॉक, पिछले साल आई थी 'कूलिंग लूप' में समस्या
Thu, 16 Jan 2025 07:45 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल (अमेरिका)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल (अमेरिका)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:45 PM IST
सार
NASA: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सात महीने से अधिक समय बिताने के बाद पहली बार स्पेसवॉक किया। इससे पहले, उन्होंने सूट में कूलिंग लूप की मरम्मत का काम किया।
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने किया स्पेसवॉक
- फोटो : एक्स/नासा
विस्तार
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सात महीने से अधिक समय बिताने के बाद पहला स्पेसवॉक किया। स्टेशन की कमांडर विलियम्स को नासा के निक हैग के साथ मिलकर कुछ जरूरी बाहरी मरम्मत का काम करना पड़ा। योजना के मुताबिक, अगले हफ्ते सुनीता और बुट्ज विल्मोर फिर स्पेसवॉक करेंगे।
विज्ञापन
मार्च या अप्रैल के अंत तक घर वापस आएंगी विलियम्स
विलियम्स और विल्मोर ने पिछले साल जून में बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के साथ उड़ान भरी थी, जो एक हफ्ते का परीक्षण मिशन था। लेकिन लेकिन स्टारलाइनर में कुछ समस्याएं आ गईं, जिसके कारण उनकी वापसी में देरी हुई। फिर नासा ने उन्हें कैप्सूल खाली करके वापसे भेजने का आदेश दिया। फिर उसको बदलने में स्पेसएक्स ने लॉन्च में देरी की, जिस वजह से विलियम्स और विल्मोर मार्च या अप्रैल के अंत तक घर वापस पाएंगे। यानी मिशन शुरू होने के करीब दस महीने बाद वह धरती पर लौटेंगे।
विज्ञापन
पिछले साल रोका गया था स्पेसवॉक
यह नासा के अंतरिक्ष यात्रियों का पहला स्पेसवॉक था, जो पिछली गर्मियों में समस्या के कारण रुक गया था। स्पेसवॉक को उस समय रोक दिया गया था, जब एक अंतरिक्ष यात्री के सूट के कूलिंग लूप (कूलिंग प्रणाली में पानी का उपयोग होता) से पानी एयरलॉक (वह क्षेत्र जहां से अंतरिक्ष यात्री बाहर निकलते हैं) में आ गया था। अब नासा ने उस समस्या का समाधान निकाल लिया है। भारतीय मूल की सुनीता विलिय्मस का यह आठवां स्पेसवॉक था और वह पहले भी अंतरिक्ष में रह चुकी हैं।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन