फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA Rover Perseverance Captures the Sounds of Driving on Mars

नासा रोवर: मंगल से भेजी चहलकदमी की आवाज, पहियों के चलने में चरचराहट को लेकर शोध जारी

Fri, 19 Mar 2021 12:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कैलिफोर्निया
एजेंसी, कैलिफोर्निया Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
NASA Rover Perseverance Captures the Sounds of Driving on Mars
नासा का पर्सिवियरेंस रोवर - फोटो : twitter.com/NASA

मंगल ग्रह पर जीवन की खोज में लगे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह की सतह पर चहलकदमी शुरू कर दी है। इसने पहली बार मंगल ग्रह पर ड्राइविंग करने का ऑडियो भेजा है। नासा ने इसका एक 16 मिनट का ऑडियो जारी किया है जिसमें रोवर के पहियों के चलने की आवाज सुनी जा सकती है। इस पर शोध जारी है।

विज्ञापन


हालांकि इस आवाज में रिकॉर्डिंग के दौरान हुई चरचराहट से स्पष्टता में खलल डाल रही है। लेकिन रोवर के दो माइक्रोफोन में हवा और रॉक-जैपिंग लेजर की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है। दूसरे माइक्रोफोन को लैंडिंग की आवाज रिकॉर्ड करना था। नासा के मुताबिक, दूसरे माइक ने रोवर के मंगल पर पहुंचने की कोई आवाज तो रिकॉर्ड नहीं की, लेकिन टेस्ट ड्राइव को रिकॉर्ड करने में वह कामयाब रहा। ड्राइविंग ऑडियो में खरोंच की आवाज सुनाई दे रही है। अब इंजीनियर इस आवाज के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह चरचराहट क्रेटर के भीतर रोवर के चलने के दौरान निकली आवाज हो।
विज्ञापन


कर्कश आवाज के कई कारण
नासा में भारतीय मूल की इंजीनियर और रोवर की ड्राइविंग से जुड़ी विंदी वर्मा ने बताया कि इसके धातु से बने पहियों से कुछ जोर की आवाज निकल सकती है। उन्होंने बताया कि जब हम चट्टान पर ऐसे पहियों के साथ चलते हैं तो वास्तव में शोर बेहद अधिक होता है। नासा के वैज्ञानिक मानते हैं कि यह आवाज इलेक्ट्रोमैग्नेटिक दखल के चलते भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ तस्वीरों की उम्मीद
रोवर में वेदर स्टेशन, 19 कैमरे और दो माइक्रोफोन के चलते नासा को लाल ग्रह की साफ तस्वीरें मिलने की उम्मीद है। इसे मंगल की चट्टानों के नमूने एकत्र करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह अपने साथ परियोजना से जुड़े कुछ खास उपकरण लेकर गया है। इनमें एक बेहद छोटा हेलीकॉप्टर भी शामिल है। इसे दूसरे ग्रह पर नियंत्रित उड़ान परीक्षण के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed