फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nasa picks geology team for first crewed lunar landing mission in 50 yrs

NASA: चांद पर 50 साल बाद फिर नासा भेजेगा इंसान, बना रहा यह खास टीम; जानें कौन बनेगा इसका हिस्सा

Wed, 23 Aug 2023 12:05 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:05 PM IST
सार

एजेंसी का कहना है कि वैज्ञानिक चांद पर लोगों को बसाने के लिए खोज करना चाहते हैं। इसके लिए नासा का आर्टेमिस III मिशन चंद्रमा पर कदम रखने के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Nasa picks geology team for first crewed lunar landing mission in 50 yrs
चांद पर 50 साल बाद फिर नासा भेजेगा इंसान - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के चंद्रयान-3 मिशन को लेकर हर कोई उत्सुक है। इस बीच, 50 साल बाद अमेरिका की अतंरिक्ष एजेंसी नासा एक बार फिर इंसान को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रहा है। एलान किया है कि वह एक बार फिर इंसान को चांद पर भेजेगा। इसके लिए उसने एक भूविज्ञान टीम को चुना है, जो सफल मिशन के लिए रणनीति तैयार करेगी। 

विज्ञापन

गौरतलब है, पहली बार इंसान ने सन् 1969 में चांद पर पैर रखा था। उस समय नील आर्मस्ट्रांग और उनके साथी गए थे। हालांकि, 1972 के बाद किसी मानव मिशन को चांद पर नहीं भेजा गया।

विज्ञापन

यह है खास

एजेंसी का कहना है कि वैज्ञानिक चांद पर लोगों को बसाने के लिए खोज करना चाहते हैं। इसलिए नासा का आर्टेमिस III मिशन चंद्रमा पर कदम रखने के लिए तैयार होने वाला है। इसके साथ ही नासा ने फैसला लिया कि चांद पर भेजने वाली टीम में महिला भी शामिल होंगी और मिशन को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफल बनाने की रणनीति

नासा की साइंस एसोसिएट प्रशासक डॉ. निकी फॉक्स ने कहा कि विज्ञान आर्टेमिस के स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि 50 साल से अधिक समय बाद एक बार फिर चांद पर इंसानों को भेजने की योजना का भूविज्ञान टीम नेतृत्व करेगी। टीम यह सुनिश्चित करेगी कि मिशन को सफल कैसे बनाया जा सकेगा।

टीम और एजेंसी मिलकर करेंगी काम

प्रमुख अन्वेषक डॉ. ब्रेट डेनेवी के नेतृत्व में आर्टेमिस- III भूविज्ञान टीम मिशन के भूवैज्ञानिक विज्ञान उद्देश्यों का पता लगाने और भूविज्ञान सतह अभियान को डिजाइन करने के लिए एजेंसी के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही जब यह लोग चांद पर पहुंचेंगे, तब इनका इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, उप सहयोगी प्रशासक डॉ. जोएल किर्न्स ने कहा कि इस टीम का चयन आर्टेमिस-III के हमारे प्रयासों में से एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आर्टेमिस III भूविज्ञान टीम के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नासा एक मजबूत चंद्र विज्ञान कार्यक्रम बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed