{"_id":"699ae390de9e7c33fb07af38","slug":"nasa-moon-mission-artemis-2-suffers-major-setback-6-march-launch-postponed-rocket-malfunctions-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Artemis-2: नासा का मून मिशन को लगा बड़ा झटका, टला आर्टेमिस 2 का लॉन्च; रॉकेट में आई ये खराबी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Artemis-2: नासा का मून मिशन को लगा बड़ा झटका, टला आर्टेमिस 2 का लॉन्च; रॉकेट में आई ये खराबी
Sun, 22 Feb 2026 04:38 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:38 PM IST
सार
फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में वास्तविक परिस्थितियों में पूरे रॉकेट टैंक और तकनीकी जांच के साथ वेट ड्रैस रिहर्सल आयोजित की गई थी। इसमें इंजीनियरों ने वास्तविक प्रक्षेपण को अंजाम देने के लिए आवश्यक अभ्यास किया था। नासा को उम्मीद है कि चंद्रमा का उपयोग मंगल ग्रह पर भविष्य के मिशनों की तैयारी में मदद के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
नासा का मून मिशन लॉन्च टला
- फोटो : x/@NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नासा के प्रमुख जेरेड इसाकमैन ने शनिवार को तकनीकी समस्याओं का हवाला देते हुए मून मिशन आर्टेमिस-2 के मार्च में प्रक्षेपण की संभावना को खारिज कर दिया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह मून मिशन 50 से ज्यादा वर्षों में चंद्रमा के लिए पहला मानवयुक्त फ्लाईबाई मिशन है।
इसाकमैन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नासा की टीम ने विशाल एसएलएस रॉकेट में हीलियम प्रवाह में एक समस्या का पता लगाया है, जिसके कारण मार्च में लॉन्च की संभावना खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: 'ऐसा जवाब देंगे कि याद रखोगे': पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद भड़क उठा अफगानिस्तान; दे डाली चेतावनी
विज्ञापन
मून मिशन टलने पर नासा के प्रमुख इसाकमैन ने क्या कहा?
नासा चीफ इसाकमैन ने कहा, 'मैं समझता हूं कि लोग इस घटनाक्रम से निराश हैं। यह निराशा सबसे ज्यादा नासा की टीम को महसूस हो रही है, जो इस महान परियोजना की तैयारी में अथक मेहनत कर रही है।' उन्होंने कहा कि 1960 के दशक के दौरान जब नासा ने वह उपलब्धि हासिल की, जिसे अधिकांश लोग असंभव मानते थे और जिसे तब से दोहराया नहीं गया है, तो कई झटके लगे।
इसाकमैन ने कहा कि विशालकाय एसएलएस रॉकेट और ओरियन अंतरिक्ष यान को तकनीकी समस्याओं की जांच करने और आवश्यक मरम्मत करने के लिए फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र में स्थित वाहन असेंबली बिल्डिंग में वापस लाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में पूरी जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि लगभग 10 दिनों तक चलने वाले बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस-2 मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी के उपग्रह की परिक्रमा करने वाले थे।
अगले महीने की 6 तारीख को होना था आर्टेमिस 2 लॉन्च
यह अमेरिकियों के लिए चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर कदम रखने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम होगा, यह लक्ष्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में घोषित किया था। बीते शुक्रवार को नासा ने 6 मार्च को प्रक्षेपण की संभावित तिथि निर्धारित की थी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी को उम्मीद है कि वह इंसानों को वापस चंद्रमा पर उतारेगी, जबकि चीन एक प्रतिद्वंद्वी प्रयास में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका लक्ष्य 2030 तक अपने पहले मानवयुक्त मिशन को पूरा करना है।
चीन का मानवरहित चांग'ई 7 मिशन 2026 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की खोज के लिए लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मेंगझोउ का परीक्षण भी इस साल आगे बढ़ने के लिए निर्धारित है। नासा ने पिछले साल के अंत में कई लोगों को तब चौंका दिया जब उसने कहा कि आर्टेमिस-2 फरवरी में ही शुरू हो सकता है - इस तेजी का कारण ट्रंप प्रशासन की चीन से आगे निकलने की इच्छा थी। हालांकि, यह कार्यक्रम लगातार देरी से ग्रस्त रहा है।
ये भी पढ़ें: Proxy War: कट्टर इस्लामी समूहों को समर्थन दे रही पाकिस्तानी सेना, दक्षिण और पश्चिम एशिया में बढ़ रहा ये खतरा
आर्टेमिस 2 पर छाया खराबियों का काला साया
मानवरहित आर्टेमिस-1 मिशन कई बार स्थगित होने और दो असफल प्रक्षेपण प्रयासों के बाद नवंबर 2022 में हुआ। फिर फरवरी की शुरुआत में तकनीकी समस्याओं के कारण - जिनमें तरल हाइड्रोजन का रिसाव भी शामिल था - आर्टेमिस-2 प्रक्षेपण के लिए तथाकथित वेट ड्रेस रिहर्सल को बीच में ही रोकना पड़ा। यह रिहर्सल आखिरकार इस सप्ताह की शुरुआत में पूरी हुई।
अन्य वीडियो