फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan air strike on terrorist hideouts in afghanistan kabul warns of measured response

'ऐसा जवाब देंगे कि याद रखोगे': पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद भड़क उठा अफगानिस्तान; दे डाली चेतावनी

Sun, 22 Feb 2026 03:51 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sun, 22 Feb 2026 03:51 PM IST
सार

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि इन हमलों का सही समय पर माकूल जवाब दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि हमारी सीमाएं और लोगों की सुरक्षा हमारा पवित्र राष्ट्रीय कर्तव्य है।

विज्ञापन
pakistan air strike on terrorist hideouts in afghanistan kabul warns of measured response
अफगान सीमा पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक - फोटो : ANI

विस्तार

Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमाई तनाव एक बार फिर गहरा गया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमला किया, जिसमें कई लोग मारे गए हैं। इसके जवाब में काबुल ने कड़ी चेतावनी दी है। अफगान सरकार ने कहा कि इस हमले का सही समय पर माकूल जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि इस बात के पक्के सबूत हैं कि इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद, बाजौर और बन्नू में हुए आतंकी हमले अफगानिस्तान में बैठे आतंकियों के कहने पर किए गए थे। मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों की जिम्मेदारी अफगानिस्तान स्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) ने ली है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार से कई बार अपील की थी। उसने कहा था कि अफगान जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए न होने दिया जाए। लेकिन, तालिबान सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी के जवाब में पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर इन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। 


यह भी पढ़ें: Proxy War: कट्टर इस्लामी समूहों को समर्थन दे रही पाकिस्तानी सेना, दक्षिण और पश्चिम एशिया में बढ़ रहा ये खतरा

अफगानिस्तान ने दी कड़ी चेतावनी
वहीं, अफगानिस्तान ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पक्तिका और नंगरहार प्रांतों पर हुए पाकिस्तानी हमलों का माकूल जवाब देंगे। हम चुप नहीं रहेंगे, ऐसा जवाब देंगे कि याद रखा जाएगा। मंत्रालय ने कहा, "हमारी सीमाएं और हमारे लोगों की सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। सही समय आने पर इन हमलों का जवाब दिया जाएगा।"

अफगानिस्तान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन बताया है। उसका कहना है कि इन हमलों में आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया। काबुल ने यह भी कहा कि यह पाकिस्तान की अपनी खुफिया और सुरक्षा की नाकामी का सबूत है। अफगानिस्तान ने साफ किया है कि वह सीमा पार से हो रहे उल्लंघनों पर चुप नहीं बैठेगा और अपनी अखंडता की रक्षा करेगा।

यह भी पढ़ें: Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एक ही परिवार के 16 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed