{"_id":"630feb0eb40402558850fa82","slug":"nasa-james-webb-space-telescope-take-pictures-of-the-phantom-galaxy","type":"story","status":"publish","title_hn":"NASA : अंतरिक्ष की गहराइयों से देखा ‘फैंटम’ का अद्भुत नजारा, दिखी वर्षों पुरानी आकाशगंगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
NASA : अंतरिक्ष की गहराइयों से देखा ‘फैंटम’ का अद्भुत नजारा, दिखी वर्षों पुरानी आकाशगंगा
Thu, 01 Sep 2022 04:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Sep 2022 04:43 AM IST
सार
जेम्स वेब ने गैलेक्सी में गैस और धूल के रेशों का पता लगाया है। तस्वीर में गैलेक्सी के बिलकुल बीच में साफतौर पर न्यूक्लियर स्टार क्लस्टर दिखाई दे रहा है, जिसमें गैस के बादल मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने अब ‘फैंटम गैलेक्सी’ की तस्वीरें ली हैं। ये एक यह एक घुमावदार (स्पाइरल) गैलेक्सी है। जो पृथ्वी से 32 मिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के मुताबिक आकाशगंगा पाइसीस तारामंडल में स्थित है।
विज्ञापन
फैंटम गैलेक्सी को आधिकारिक तौर पर एम 74 भी कहा जाता है। इस गैलेक्सी में बेहद खूबसूरत स्पाइरल दिखाई देते हैं। इसका अर्थ है कि इसमें घुमावदार बाहें हैं, जिन्हें नई जारी की गई तस्वीरों में घूमते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को हबल टेल्सीकोप और जेम्स वेब टेलीस्कोप की तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। जेम्स वेब ने गैलेक्सी में गैस और धूल के रेशों का पता लगाया है। तस्वीर में गैलेक्सी के बिलकुल बीच में साफतौर पर न्यूक्लियर स्टार क्लस्टर दिखाई दे रहा है, जिसमें गैस के बादल मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
ईएसए का कहना है कि जेम्स वेब टेलीस्कोप ने अपने मिड इन्फ्रारेड इन्स्ट्रूमेंट (एमआईआरआई) का इस्तेमाल करके गैलेक्सी का विश्लेषण किया है। ये काम उस प्रोजेक्ट का हिस्सा है, इसके तहत सितारों के बनने के शुरुआती चरणों को समझने की कोशिश की जा रही है। जेम्स वेब ने उस इन्फ्रारेड लाइट को भी अपने कैमरे में कैद कर लिया है, जिसे इंसानी आंखों से देखा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
वहीं हबल टेलीस्कोप ने अल्ट्रावायलेट और उठती हुई तरंगें भी देखी हैं। यही कारण है कि हबल एचआईआई के नाम से पुकारे जाने वाली फैंटम गैलेक्सी में सितारों के बनने वाले क्षेत्र में चमकने वाले हिस्से को देख पाया है।
सूर्य की परिक्रमा कर रहा जेम्स वेब टेलीस्कोप
नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने पहली हाई-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीर 12 जुलाई को जारी की थी। वहीं, हबल में आकाशगंगा के सबसे दूर के हिस्से को देखने की क्षमता है। हबल टेलीस्कोप पृथ्वी और जेम्स वेब टेलीस्कोप सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। यह पृथ्वी से 16 लाख किलोमीटर की दूरी पर है।