फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA astronauts perform fifth ever all-female spacewalk Colonel Anne McClain

NASA: अंतरिक्ष में दिखी नारी शक्ति की ताकत, पांचवीं बार दो महिला एस्ट्रोनॉट ने किया स्पेसवॉक

Thu, 01 May 2025 09:50 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनवेरल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनवेरल Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 01 May 2025 09:50 PM IST
सार

नासा की ऐनी मैकक्लेन अपनी साथी निकोल एयर्स के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र  से बाहर निकलीं। दोनों सैन्य अधिकारी और पायलट हैं तथा मार्च में नासा में फंसे दो अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेने के लिए आईएससी पहुंची थे।

विज्ञापन
NASA astronauts perform fifth ever all-female spacewalk Colonel Anne McClain
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

नासा की दो अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकलकर चहलकदमी (स्पेस वॉक) की। दोनों एस्ट्रोनॉट सैन्य अधिकारी और पायलट हैं। स्पेसवॉकिंग के 60 वर्षों के इतिहास में यह पांचवां मौका है जब ऑल-फीमेल (सिर्फ महिलाएं) स्पेसवॉकर थीं।

विज्ञापन


नासा के अनुसार, बुधवार को आईएसएस से बाहर निकलने से कुछ मिनट पहले मैकक्लेन ने अपने दाहिने दस्ताने की तर्जनी पर धागे के रेशे देखे। मिशन कंट्रोल ने यह सुनिश्चित करने के लिए स्पेसवॉक की शुरुआत में थोड़ी देरी की कि उनका दस्ताना सुरक्षित है। स्पेसवॉक के दौरान, यह जोड़ी अंतरिक्ष स्टेशन के सौर पैनलों का एक अन्य सेट तैयार करेगी और साथ ही 420 किलोमीटर ऊंचे परिसर पर पुराने पड़ चुके एंटीना को बदलेंगी।
विज्ञापन


अंतरिक्ष केंद्र को बुधवार शाम को थोड़ी ऊंची कक्षा में ले जाना पड़ा, ताकि अंतरिक्ष कचरे से बचा जा सके। मैकक्लेन, सेना में कर्नल और हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें 2019 में पहली बार केवल महिलाओं द्वारा अंतरिक्ष में की जाने वाली चहलकदमी में हिस्सा लेना था, लेकिन सूट शरीर के अनुकूल नहीं होने के कारण उन्हें अपनी योजना टालनी पड़ी। केवल महिलाओं द्वारा अंतरिक्ष में पहली बार की गई चहलकदमी में क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोच जल्द ही चांद पर जाने वाली पहली महिला बन जाएंगी। वह और तीन पुरुष अंतरिक्ष यात्री नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत अगले साल चांद पर उतरे बिना ही चांद के चारों ओर उड़ान भरेंगे। नासा के अंतरिक्ष यात्री दल में पुरुषों की संख्या अब भी महिलाओं से अधिक है। नासा के 47 सक्रिय अंतरिक्ष यात्रियों में से 20 महिलाएं हैं। वर्तमान में अंतरिक्ष केंद्र पर रहने वाले सात अंतरिक्ष यात्रियों में से मैकक्लेन और आयर्स ही महिलाएं हैं।


क्यों किया जाता है स्पेसवॉक
स्पेसवॉक एक खतरनाक और चुनौतीपूर्ण काम है। स्पेसवॉक कई कारणों से किए जाते हैं। इसमें अंतरिक्ष यान की मरम्मत करना, उपकरण स्थापित करना, वैज्ञानिक प्रयोग करना। उपग्रहों को पकड़ने और उसे स्थापित करना व अंतरिक्ष स्टेशन के बाहरी हिस्से की जांच और रखरखाव आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed