फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nasa astronaut shares his video he forget to walk on Earth again after spending 197 days in space

अमेरिका: और वो चलना-फिरना भूल गया, अतंरिक्ष यात्री ने शेयर किया अपना वीडियो और बताई दास्तां

Thu, 27 Dec 2018 12:27 PM IST
पूजा मेहरोत्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 27 Dec 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Nasa astronaut shares his video he forget to walk on Earth again after spending 197 days in space
अंतरिक्षयात्री चलने फिरने की कोशिश करते हुए - फोटो : twitter

एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटने के बाद चलना-फिरना भूल गया। यह यात्री अंतरिक्ष में करीब छह महीने से अधिक समय बिता कर आया था।

विज्ञापन


यह बात थोड़ी चौंकाती है क्या कोई सचमुच चलना फिरना भूल सकता है, लेकिन यह सच है। दरअसल, 20 दिसंबर को नासा की एक टीम धरती पर वापस आई है। इसटीम के स्वागत में सारे एस्ट्रॉनॉट ट्वीटर पर स्वागत संदेश पेस्ट कर रहे थे।  ऐसे ही एक एस्ट्रॉनॉट एजे ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि जब वह धरती पर उतरे और चलने की कोशिश कर रहे थे तो उनका पैर लड़खड़ा रहा था।
विज्ञापन


अपने अनुभव साझा करते हुए अंतरिक्ष यात्री  एजे (ड्रियू) फ्यूस्टल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 'आप सभी का घर लौटने पर स्वागत है। यह वीडियो 5 अक्टूबर का है। जब मैं फील्ड टेस्ट एक्सपेरिमेंट के लिए स्पेस में 197 दिन बिताकर पृथ्वी पर वापस आया था। उस दौरान मैं चलना भूल गया था। मुझे उम्मीद है हाल में वापस आई क्रू की हालत इससे बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष यात्री वीडियो में चलने फिरने के लिए जद्दोजहद करते देखे जा सकते हैं। 

बता दें कि एजे करीब 197 दिन अंतरिक्ष में रह कर आया है और चलना-फिरना भूल गया है।' जानकारी के मुताबिक, एस्ट्रोनॉट एजे नासा के एक स्पेस मिशन का हिस्सा थे। उनके साथ दो और लोगों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर भेजा गया था। वे सभी स्पेस में पूरे 197 दिन बिताने के बाद 5 अक्टूबर 2018 को धरती पर वापस आए थे। क्रू के तीनों लोगों ने स्पेस में काफी शोध किए थे।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed