फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA Artemis 1 moon mission is delayed due to storm

NASA Artemis-1 launch: अब तूफान ने रोकी नासा के आर्टेमिस-1 मिशन की उड़ान, तीसरी बार आई रुकावट

Sun, 25 Sep 2022 12:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, केप कैनावेरल (यूएस)।
एजेंसी, केप कैनावेरल (यूएस)। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Sep 2022 12:41 AM IST
सार

नासा ने वेबसाइट पर बताया है कि मंगलवार को होने वाली लॉन्चिंग को टाल रहे हैं। प्रबंधक 25 सितंबर को तय करेंगे कि लॉन्च पैड से रॉकेट को हटाया जाए या नहीं। 
 

विज्ञापन
NASA Artemis 1 moon mission is delayed due to storm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

नासा के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस-1 मिशन के तहत 27 सितंबर को मून रॉकेट लॉन्च करने की योजना को एक बार फिर से टालना पड़ा। शनिवार को नासा अधिकारियों ने बताया कि तूफान की वजह से रॉकेट को लॉन्च नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार तक कैरेबियन सागर में तूफान इयान के बनने और बृहस्पतिवार तक फ्लोरिडा के खाड़ी तट से टकराने की संभावना है। तूफान का असर नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर पर भी पड़ेगा, लिहाजा लॉन्चिंग को टाला गया। 
विज्ञापन


नासा ने वेबसाइट पर बताया है कि मंगलवार को होने वाली लॉन्चिंग को टाल रहे हैं। प्रबंधक 25 सितंबर को तय करेंगे कि लॉन्च पैड से रॉकेट को हटाया जाए या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यदि रॉकेट पैड पर रहता है तो नासा 2 अक्तूबर को लॉन्च करने का प्रयास कर सकता है। अगर इसे रोलबैक में डाल दिया गया तो परीक्षण उड़ान में लंबी देरी होने की संभावना है। उम्मीद है कि इसे नवंबर तक के लिए टाला जा सकता है।


दो बार नासा कर चुका है प्रयास
नासा ने मून रॉकेट को लॉन्च करने के दो प्रयास किए हैं। पहले प्रयास में इंजन में हुई दिक्कत को दूर किया गया। वहीं दूसरे प्रयास में हाइड्रोजन ईंधन लीक का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed