ब्रिक्स सम्मेलन में मोदी: आतंकवाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील में हैं। ब्राजील की राजधानी ब्रासिलिया के इटामारती पैलेस में चल रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्य देशों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार और निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है।
पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार वैश्विक कारोबार का सिर्फ 15 फीसदी ही है। इसमें बढ़ोतरी की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, 'हमने हाल ही में 'फिट इंडिया मूवमेंट' शुरू किया है। मैं फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में वृद्धि के लिए ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच संचार और आदान-प्रदान चाहता हूं।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद, आतंकी फंडिंग, ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराध ने आशंकाओं का माहौल तैयार कर दिया है। इसकी वजह से व्यापार और कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि आतंकवाद से निपटने के लिए ब्रिक्स की रणनीति पर सेमीनार आयोजित किया गया।'#Brazil: Today’s proceedings of the #BRICS2019 Summit being held at Itamaraty Palace in Brasilia. pic.twitter.com/0lvFrGxpiE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 14, 2019
Prime Minister Narendra Modi at BRICS Summit in Brasilia, Brazil: The atmosphere of doubt created by terrorism, terror financing, drug trafficking and organised crime harms trade and business. I'm happy that a seminar on 'BRICS Strategies for Countering Terrorism,' was organised. pic.twitter.com/Uo1zXehsZA
— ANI (@ANI) November 14, 2019
आतंकवाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर का नुकसान
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होता है। यह विकास, शांति और समृद्धि के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इससे विकासशील राष्ट्रों की आर्थिक वृद्धि 1.5% कम हो गई है।
मोदी ने कहा कि आतंकवाद, टेरर फंडिंग, ड्रग ट्रैफिकिंग और संगठित अपराध द्वारा निर्मित वातावरण से व्यापार और कारोबार को नुकसान पहुंचता है। मुझे खुशी है कि आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए ब्रिक्स रणनीति’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
पीएम ने कहा कि मैं ब्रिक्स देशों और न्यू डेवलपमेंट बैंक से गुजारिश करता हूं कि आपदा
Prime Minister Narendra Modi speaks at the dialogue with BRICS Business Council and New Development Bank: I would like to request BRICS nations and New Development Bank to join coalition for disaster resilient infrastructure. #Brazil #BRICSSummit
भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे खुली और दोस्ताना: पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों से कहा कि भारत में निवेश करने की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने भारत को दुनिया की सबसे खुली एवं निवेश के लिए अनुकूल अर्थव्यवस्था बताते हुए ब्रिक्स देशों की कंपनियों और कारोबारियों से भारत में निवेश करने और वहां मौजूद असीम संभावनाओं तथा अनगिनत अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।पीएम मोदी ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापार अनुकूल सुधारों, नीतियों, राजनीतिक स्थिरता की वजह से भारत विश्व की सबसे मुक्त और निवेश के लिए माकूल अर्थव्यवस्था है।
भारत को बुनियादी ढांचे के लिए चाहिए डेढ़ ट्रिलियन
मोदी ने कहा कि भारत को 2024 तक पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए आधारभूत ढांचा क्षेत्र में अकेले 1.5 ट्रिलियन डॉलर के निवेश की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह ब्रिक्स देशों की इकाइयों से भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और उसे बढ़ाने का आग्रह करते हैं।
ब्रिक्स देशों से आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान
प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 50 प्रतिशत है। बिक्स देशों की इकाइयों के बीच कारोबार को सरल बनाने से आपसी व्यापार और निवेश और बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह यह भी अनुरोध करना चाहेंगे कि अगले दस सालों के लिए हमारे बीच कारोबार में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की जाए और उनके आधार पर ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग की रूपरेखा तैयार की जाए।