मोदी राज-2 को अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती मान रहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया, देखें किसने क्या लिखा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा एक बार फिर सत्ता में आई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नेतृत्वकर्ता के बतौर अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी। भाजपा की इस जीत के लिए रणनीतिकार साबित हुए गृहमंत्री अमित शाह अब सरकार का हिस्सा हो चुके हैं। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय मिला, जबकि रक्षा मंत्री रह चुकीं निर्मला सीतारमण इस बार वित्त मंत्री बनाई गई हैं। उनके कंधों पर देश की अर्थव्यवस्था का जिम्मा है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजरों में मोदी सरकार का यह दूसरा कार्यकाल अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती भरा होगा। दुनिया भर की मीडिया ने पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में अलग-अलग तरह की बातें लिखी हैं।
अमेरिका: वॉशिंगटन पोस्ट
अमेरिका के वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि भारतीय चुनाव के नतीजे मोदी लहर से आगे के हैं। भारत राष्ट्रवाद के पथ पर अग्रसर हो चला है। लिखा कि भारतीय आम चुनाव में भाजपा की जीत को मोदी लहर से कहीं आगे मानना होगा। देश कांग्रेस की छाया से बाहर निकलकर कैसे राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
कतर: अल जजीरा
खाड़ी देशों की बड़ी न्यूज वेबसाइट अल-जजीरा ने लिखा है कि मोदी सरकार ने दूसरी बार धूमधाम से शपथ ली। अब देखना दिलचस्प होगा कि मोदी देश की अर्थव्यवस्था को कैसे और कितनी रफ्तार से आगे बढ़ाएंगे। वहीं, यूएई के अबूधाबी में तेल कंपनी एडनोक ने मुख्यालय की 76 मंजिला इमारत पर मोदी, तिरंगा झंडे का लेजर शो कराया और मोदी सरकार-2 का स्वागत किया।
जापान: जापान टाइम्स
जापान के बड़े अखबार जापान टाइम्स ने लिखा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में सस्ते कच्चे तेल की भूमिका है, पर इसे ईरान-अमेरिका में चल रहा तनाव प्रभावित करेगा। ऐसा ही प्रभाव अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर से हो सकता है।
ब्रिटेन: डेली मेल
ब्रिटेश अखबार डेली मेल ने निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाए जाने पर लिखा कि मोदी अपने फैसलों से देश-दुनिया को चौंकाते आए हैं। इस बार उन्होंने पहली सरकार में रक्षा मंत्री रही निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाकर चौंका दिया। इस पद के लिए अमित शाह दावेदार माने जा रहे थे।