फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Narendra Modi and Joe Biden went off script during meeting jokes about 5 Bidens in India Modi says he found some papers

बैठक में लगे ठहाके: 'भारत में थे पांच बाइडन', बोले अमेरिकी राष्ट्रपति, मोदी ने कहा- कागजात खोज लाया हूं, शायद काम आएं

Sat, 25 Sep 2021 07:25 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 25 Sep 2021 07:25 AM IST
सार

मीडिया के सामने जब अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी बातचीत कर रहे थे, तब बाइडन ऑफ-स्क्रिप्ट चले गए। उन्होंने भारत के अपने एक पुराने दौरे का जिक्र किया और मीडिया के साथ हुई चर्चा के बारे में बताया।

विज्ञापन
Narendra Modi and Joe Biden went off script during meeting jokes about 5 Bidens in India Modi says he found some papers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बातचीत के दौरान हंसी-मजाक भी हुआ। - फोटो : Twitter/MEA

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात काफी हंसी-मजाक के बीच हुई। दोनों ही नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया। जहां बाइडन ने कहा कि वे फिर से व्हाइट हाउस में मोदी का स्वागत कर के खुश हैं, तो वहीं मोदी ने बेहतरीन स्वागत के लिए बाइडन का धन्यवाद किया। इस दौरान एक मजेदार वाकया भी घटा। दरअसल, जब मीडिया के सामने दोनों नेता बातचीत कर रहे थे, तब बाइडन ऑफ-स्क्रिप्ट चले गए। उन्होंने बीच में ही मोदी को अपने 2006 के मुंबई दौरे और वहां मीडिया से हुई बातचीत के बारे में बताना शुरू कर दिया। मोदी ने भी उनकी बात पर हाजिरजवाबी दिखाई। इसके बाद शुरू हुआ ठहाकों का दौर काफी देर तक चला। 
विज्ञापन

बाइडन ने किया भारत के पुराने दौरे का जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मोदी के साथ बातचीत के दौरान उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने मुंबई दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जब मैं मुंबई में था, तब मैं चैंबर के अध्यक्ष से मिला था। वहां भारतीय प्रेस ने मुझसे पूछा था कि क्या मेरे कुछ अपने रिश्तेदार भारत में हैं?" 
विज्ञापन
विज्ञापन

"तब मैंने कहा कि मुझे मालूम नहीं, लेकिन 1972 में मैं जब 29 साल का था, उस समय में मुझे मुंबई से किसी व्यक्ति ने चिट्ठी भेजी थी। उसमें कहा गया था कि उनका भी आखिरी नाम बाइडन है। बाद में उनसे बात हो नहीं पाई। अगले दिन भारतीय प्रेस ने मुझे बताया कि यहां पर पांच लोग हैं, जिनका आखिरी नाम बाइडन है।" 
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, "बाद में मुझे पता चला कि ईस्ट इंडियन टी कंपनी में एक कैप्टन जॉर्ज बाइडन थे। उन्होंने भारत में रुककर भारत की ही एक महिला से शादी की थी। मैं उन्हें कभी नहीं ढूंढ पाया। तो इस बैठक का पूरा मकसद यह है कि आप मेरी उन्हें ढूंढने में मदद करें।"  

पीएम मोदी ने दिखाई हाजिरजवाबी, ठहाकों से गूंज उठा हॉल

बाइडन के इस जिक्र पर मोदी बोले- "आपने भारत में बाइडन सरनेम के लोगों का जिक्र किया। आपने मेरे साथ भी इस बात का उल्लेख किया था। बाद में मैंने काफी कुछ कागजात खोजने की कोशिश की है। कागजात मैं लेकर भी आया हूं। हो सकता है उनमें आगे का कुछ निकल आए। कुछ आपके काम आए।" दोनों की इस बातचीत पर काफी ठहाके लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed