{"_id":"5c93079ebdec221414548242","slug":"naomi-rao-became-a-federal-judge-in-united-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस में संघीय न्यायाधीश बनीं भारतीय मूल की नेओमी राव, शपथग्रहण में ट्रंप भी हुए शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएस में संघीय न्यायाधीश बनीं भारतीय मूल की नेओमी राव, शपथग्रहण में ट्रंप भी हुए शामिल
Thu, 21 Mar 2019 09:10 AM IST
Priyesh Mishra
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Mar 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
नेओमी जहांगीर राव
- फोटो : PTI
भारतीय मूल की प्रख्यात अमेरिकी वकील नेओमी जहांगीर राव (45) ने ‘‘डिस्ट्रिक ऑफ कोलंबिया सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’’ के अमेरिकी सर्किट जज के रूप में शपथ ग्रहण की है। उन्होंने विवादों से घिरे ब्रेट केवनॉग का स्थान लिया है।
शपथ ग्रहण के दौरान उनके पति अलान लेफेकोविट्ज भी मौजूद थे। अमेरिका सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश क्लेरेंस थॉमस ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में राव को शपथ दिलाई। उन्होंने बाइबिल की शपथ ली।
व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये।
भारत के पारसी डॉक्टर जेरीन राव और जहांगीर नरिओशांग राव के घर डेट्रायट में जन्मी नेओमी राव, श्री श्रीनिवासन के बाद दूसरी भारतीय अमेरिकी हैं जो शक्तिशाली अदालत का हिस्सा बनी हैं। माना जाता है कि इस अदालत से अधिक शक्तिशाली केवल अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय है।