{"_id":"602c2cce7b83bd51f12ffbdb","slug":"nancy-pelosi-says-that-establish-independent-commission-to-investigate-capitol-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"9\/11 जांच की तर्ज पर गठित हो आयोग: पेलोसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
9/11 जांच की तर्ज पर गठित हो आयोग: पेलोसी
Wed, 17 Feb 2021 02:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nancy Pelosi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कैपिटल बिल्डिंग पर हमले की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि जिस तरह के आयोग के जरिये 9/11 हमले की जांच हुई थी, उसी तर्ज पर छह जनवरी के हमले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिकी इतिहास में छह जनवरी को काले दिनों में से एक माना जाता है, जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक इस इमारत में घुस आए थे और तोड़फोड़ करने लगे थे। इससे सैकड़ों सांसदों की जान खतरे में पड़ गई थी।
विज्ञापन
पेलोसी ने सोमवार को अपने सहकर्मियों को भेजे गए पत्र में लिखा, सामने आए तथ्यों और महाभियोग मुकदमे से यह स्पष्ट है कि हमें यह जरूर जान लेनी चाहिए कि यह कैसे हुआ।
विज्ञापन
देश की सुरक्षा की रक्षा के लिए अगला कदम कैपिटल बिल्डिंग पर घरेलू आतंकवादी हमले की जांच के लिए 9/11 हमले की जांच के तर्ज पर ही आयोग का गठन किया जाए और तथ्यों की जांच करते हुए छह जनवरी के हमले के पीछे की वजहों का पता लगाया जाए।