{"_id":"5e2894f58ebc3e8c8722e42c","slug":"name-of-agni-sapkota-accepted-as-speaker-of-nepalese-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की संसद में प्रचंड की पसंद के स्पीकर के नाम पर सहमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल की संसद में प्रचंड की पसंद के स्पीकर के नाम पर सहमति
Thu, 23 Jan 2020 12:01 AM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, काठमांडो
डिजिटल ब्यूरो, काठमांडो
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
करीब एक महीने की जद्दोजहद के बाद नेपाली संसद में स्पीकर के नाम पर सहमति बन गई। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आखिरकार स्पीकर पद के लिए अग्नि सपकोटा के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। हालांकि प्रधानमंत्री ओली चाहते थे कि स्पीकर का पद सुभाष नेंबांग को दिया जाए, लेकिन प्रचंड की कोशिशें रंग लाईं और सपकोटा को लेकर रजामंदी बन गई।
विज्ञापन
दरअसल नेपाल में सत्ता कम्युनिस्ट पार्टियों के गठबंधन की है। ओली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी यूएमएल के अध्यक्ष हैं और प्रचंड नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष हैं। दोनों ही पार्टियों की मिली-जुली सरकार है और दोनों ही अपनी-अपनी पसंद का स्पीकर चाहते थे। आखिरकार प्रचंड ने सपकोटा के लिए ओली को राजी कर लिया।
विज्ञापन