{"_id":"5e4875c98ebc3ee5a46debdb","slug":"nab-raids-on-nawaz-and-his-family-bases-action-on-money-laundering","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज और उनके परिजनों के ठिकानों पर एनएबी के छापे, मनी लांड्रिंग को लेकर कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवाज और उनके परिजनों के ठिकानों पर एनएबी के छापे, मनी लांड्रिंग को लेकर कार्रवाई
Sun, 16 Feb 2020 04:27 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 16 Feb 2020 04:27 AM IST
सार
पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिजनों के व्यावसायिक व आवासीय ठिकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
Nawaz Sharif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन में दिल की बीमारी का इलाज करवा रहे नवाज के खिलाफ यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग और बेनामी खातों से जुड़ी जानकारी जुटाने के की लिए की गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि नवाज की 90 वर्षीय मां शमीमा बीवी बेटे को देखने लंदन गई हैं। यह कार्रवाई उनके जाने के बाद की गई। डॉक्टरों ने ज्यादा उम्र को देखते हुए उन्हें हवाई यात्रा से रोका था लेकिन वह इलाज के दौरान बेटे के साथ रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनएबी ने शरीफ और उनकी बेटी मरियम को चौधरी शुगर मिल्स मामले में सीधे लाभ लेने का आरोपी बनाया है। मरियम और उनके चचेरे भाई यूसुफ को बीते अगस्त में इस कंपनी के 1.2 करोड़ शेयर के मालिकाना हक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन