फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mystery object that washed up on Australian coast was from expended Indian rocket: Aus space agency

Australia: भारत की ही थी समुद्र तट पर मिली रहस्यमयी चीज, ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी का दावा

Tue, 01 Aug 2023 10:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Aug 2023 10:00 PM IST
सार

Australia:ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के एक सुदूर समुद्र तट पर बहकर आई गुंबद के आकार की वस्तु संभवत: किसी भारतीय रॉकेट का मलबा है।

विज्ञापन
Mystery object that washed up on Australian coast was from expended Indian rocket: Aus space agency
Mystery object in Australian coast - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के एक सुदूर समुद्र तट पर बहकर आई गुंबद के आकार की वस्तु संभवत: किसी भारतीय रॉकेट का मलबा है। 15 जुलाई को पर्थ शहर से करीब ढाई सौ किलोमीटर उत्तर में समुद्र तट के पास वस्तु का पता चला था।

विज्ञापन


अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को ट्वीट किया, 'हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में जुरियन खाड़ी के पास समुद्र तट पर मौजूद वस्तु संभवत: ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के तीसरे चरण का मलबा है। पीएसएलवी एक मध्यम लिफ्ट लॉन्च वाहन है जिसे इसरो द्वारा संचालित किया जाता है।' 
विज्ञापन


एजेंसी ने यह भी कहा कि मलबा स्टोरेज में है और यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ काम कर रहा है, जो संयुक्त राष्ट्र अंतरिक्ष संधियों के तहत दायित्वों पर विचार करने सहित अगले चरणों को निर्धारित करने के लिए आगे की पुष्टि प्रदान करेगा। बाहरी अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के मुताबिक, देशों को अपने क्षेत्र में पाए गए किसी भी 'विदेशी' अंतरिक्ष वस्तुओं को उसके मालिकों को वापस करने की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई एजेंसी ने ट्वीट किया, 'अगर समुदाय को कोई और संदिग्ध मलबा दिखाई देता है तो उन्हें स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए और space.monitoring@space.gov.au के माध्यम से ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी को सूचित करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed