फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar women are being sold for marriage in China

म्यांमार की महिलाओं को चीन में शादी के लिए बेचा जा रहा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sat, 08 Dec 2018 04:55 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
Myanmar women are being sold for marriage in China
मानव तस्करी - फोटो : self

उत्तरी म्यांमार के संघर्ष प्रभावित सीमावर्ती इलाकों से हजारों महिलाओं और लड़कियों को तस्करी कर चीन ले जाकर जबरन शादी कराई जा रही है। जॉन होपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में दशकों पुरानी सिंगल चाइल्ड पॉलिसी के कारण महिलाओं के मुकाबले 3.3 करोड़ पुरुष ज्यादा हैं। इसी लैंगिक असमानता को पूरा करने के लिए प्रत्येक वर्ष कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम से हजारों गरीब महिलाओं को चीन में शादी के लिए में बेचा जा रहा है। इनमें से कुछ अपनी मर्जी जाती हैं तो कुछ को जबरन ले जाया जाता है। 

विज्ञापन


शोधकर्ताओं को एक महिला ने बताया कि उसे चीन में तीन बार जबरन भेजा गया और हर बार उसे बच्चा पैदा करने को मजबूर किया गया। म्यांमार में महिलाओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। इन विवाहों को महिला के परिवार या गांव के बुजुर्गों द्वारा कराया जाता है, जिससे पीड़ित भी इससे इनकार करने में असमर्थ होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, युवा लड़कियों को 10 से 15 हजार डॉलर में बेचा जाता है। चीन में उनकी शादी बूढे़, बीमार और अपंग व्यक्ति से कराई जाती है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार के युद्ध प्रभावित कचिन और उत्तरी शान राज्यों की 7,500 महिलाओं को तस्करी कर चीन में शादी के लिए ले जाया गया। इनमें से अधिकतर को पति द्वारा बच्चा पैदा करने के लिए भी मजबूर किया गया। रिपोर्ट तैयार करने वाले डब्ल्यू कोर्टयार्ड रोबिनसन ने बताया कि संघर्ष, गरीबी और विस्थापन के कारण महिलाओं म्यांमार को छोड़ रही हैं, जबकि पुरुष महिलाओं की संख्या में असंतुलन की वजह से खासतौर पर चीन के ग्रामीण क्षेत्र में पत्नी की मांग बेहद ज्यादा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed