फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar protests: security forces opened fire on protesters protesting, two people dead

म्यांमार विरोध प्रदर्शन: सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली, दो की मौत

Tue, 09 Mar 2021 01:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मांडले
एजेंसी, मांडले Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Myanmar protests: security forces opened fire on protesters protesting, two people dead
म्यामांर में विरोध प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

म्यांमार में सोमवार को तख्ता पलट के विरोध में जारी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने दो प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी। वहीं, विभिन्न हिस्सों में चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने के लिए फायरिंग की। नेपिटाउ में करीब 1000 लोग प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

विज्ञापन


इधर, प्रदर्शनकारियों ने बचने केलिए आग बुझाने वाले उपकरणों का प्रयोग किया। रिपोर्ट केअनुसार, उत्तरी म्यांमार में जारी प्रदर्शन को दबाने पहुंची सेना ने दो लोगों को गोली मार दी। इस  दौरान काफी संख्या में लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


बता दें कि बीते 1 फरवरी से म्यामांर में लोकतंत्र की बहाली की मांग पर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहां के समाचार पत्र इरावडी के मुताबिक, मितकियाना में प्रदर्शनकारियों को सिर में गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सोशल मीडिया पर जारी ग्राफिक वीडियो में सड़कों पर सेना को आंसू गैस के गोले छोड़ते दिखाया गया है। वहीं प्रदर्शनकारी भी पत्थर चलाते दिख रहे हैं। काफी संख्या में जमा हुए लोग घायलों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

प्रदर्शनकारी हजारों की संख्या में मांडले केलिए निकले
म्यामांर के दूसरे सबसे बड़े शहर में एकजुटता प्रदर्शित करने के इरादे से लोगों का भारी हुजूम मांडले केलिए निकल पड़ा है। सुरक्षा बलों से बचने केलिए ये तरकीब भी लगा रहे हैं।


इधर,ऑस्ट्रेलिया ने म्यांमार के साथ रक्षा सहयोग खत्म किया
निर्वाचित सरकार को सत्ता से हटाकर सैन्य शासन थोपने और लगातार विरोध को दबाने के साथ ही एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को रोके जाने के विरोध में ऑस्ट्रेलिया ने म्यांमार के साथ रक्षा सहयोग खत्म कर दिया है। वहीं, मानवीय आधार पर दी जाने वाली सहायता को गरीबों तक पहुंचाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed