फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar PM and NSA Doval discuss measures for forging peace and stability in border region

Myanmar: NSA डोभाल ने म्यांमार के PM मिन ऑन्ग से की मुलाकात, दोनों ने सीमा पर शांति लाने के उपायों पर की चर्चा

Sat, 27 Jul 2024 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडॉ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडॉ Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 27 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

अजीत डोभाल फिलहाल मल्टी सेक्टरल टेक्नीकल और इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बीम्सटेक) समूह के सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों की बैठक में भाग लेने के लिए म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में हैं। 

विज्ञापन
Myanmar PM and NSA Doval discuss measures for forging peace and stability in border region
अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री मिन ऑन्ग से की मुलाकात - फोटो : एक्स/@IndiainMyanmar

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल म्यांमार दौरे पर है। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री और वरिष्ठ जनरल मिन ऑन्ग ह्लाइंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के उपायों पर चर्चा की।

विज्ञापन


इसलिए डोभाल पहुंचे म्यांमार
बता दें, डोभाल फिलहाल मल्टी सेक्टरल टेक्नीकल और इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बीम्सटेक) समूह के सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों की बैठक में भाग लेने के लिए म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में हैं। म्यांमार में 2021 में तख्तापलट के बाद से ही वहां लोकतंत्र की बहाली को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी है। म्यांमार के कई इलाकों में सैन्य जुंटा और प्रतिरोध बलों के बीच झड़प देखी जा रही है। प्रतिरोधी बलों ने कई इलाकों में कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


राज्य प्रशासन परिषद के अध्यक्ष मिन ऑन्ग ह्लाइंग ने शुक्रवार को डोभाल से अपने कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और सहयोग, म्यांमार की राजनीतिक प्रगति, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आम चुनाव कराने की तैयारियों और सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता लाने के उपायों पर बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, म्यांमार भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने का प्रयास कर रहा है। दोनों देश 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जो मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है।


क्या है बिम्सटेक?
BIMSTEC एक क्षेत्रीय संगठन है, जो आर्थिक विकास, व्यापार, परिवहन, ऊर्जा और आतंकवाद विरोधी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों को जोड़ता है। इसका मुख्य उद्देश्य अपने सदस्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत और आर्थिक विकास बढ़ावा देना है। बता दें कि इसमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, थाईलैंड, नेपाल और श्रीलंका शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed