Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar Landslide News: More than 160 died in Myanmar jade mine landslide in Hpakant area of Kachin state

म्यांमार में खदान में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 162 तक पहुंची, अभी भी मजदूरों के दबे होने की आशंका

Thu, 02 Jul 2020 11:45 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडाॅ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडाॅ Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 02 Jul 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Myanmar Landslide News:  More than 160 died in Myanmar jade mine landslide in Hpakant area of Kachin state
म्यांमार में भूस्खलन - फोटो : Twitter

म्यांमार की एक जेड खदान में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 तक पहुंच गई है। अभी भी वहां कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। देश के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत क्षेत्र में खनिक जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और ये मजदूर उसके नीचे दब गए। अग्निशमन विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

पोस्ट में कहा गया है कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि, इस पूरे क्षेत्र का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किए जाने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होता रहता है। घटना काचिन राज्य के हपाकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है। म्यांमार में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं। 2015 में भी इसी तरह के एक हादसे में 113 लोगों की मौत हो गई थी।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
पिछले वर्ष अगस्त दक्षिण-पूर्वी म्यांमार में भूस्खलन हुआ था। इसमें 59 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना भी भारी बारिश की वजह से हुई थई। उस वक्त बाढ़ और बारिश से 80 हजार लोग बेघर हो गए थे। नवंबर 2015 में इस क्षेत्र में हुए एक बड़े भूस्खलन में कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि म्यांमार में दुनिया में सबसे अधिक जेड पत्थर या हरिताश्म यानी हरे रंग के कीमती रत्न पाए जाते हैं। म्यांमार हर साल जेड पत्थरों का लगभग 30 अरब डॉलर का कारोबार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed