फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar ends state of emergency; military leader switches roles to prepare for polls

Myanmar: म्यांमार में आपातकाल समाप्त, सैन्य नेता ने चुनाव की तैयारी के लिए बदलीं अपनी भूमिकाएं

Thu, 31 Jul 2025 09:15 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 09:15 PM IST
सार

म्यांमार में करीब चार साल बाद आपातकाल खत्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सैन्य नेता ने चुनाव की तैयारी के लिए अपनी भूमिकाएं बदल दी है। बता दें कि, फरवरी 2021 में म्यांमार की सेना ने आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को गिराया था।

विज्ञापन
Myanmar ends state of emergency; military leader switches roles to prepare for polls
म्यांमार के सैन्य शासक मिन आंग ह्लाइंग। - फोटो : ANI

विस्तार

म्यांमार की सैन्य सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वह आपातकाल की स्थिति को समाप्त कर रही है। जिसे उसने साढ़े चार साल पहले सत्ता पर कब्जा करने के बाद लागू किया था। इसके साथ ही सैन्य सरकार ने साल के अंत में होने वाले नए चुनावों की तैयारी के लिए अपने प्रशासनिक ढांचे में पुनर्गठन किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Russia: 'हमारे पास अब भी सोवियत काल की स्वचालित परमाणु हमला प्रणाली', रूसी नेता मेदवेदेव की ट्रंप को चेतावनी

विज्ञापन

पुनर्गठन के तहत सैन्य सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने दो पद छोड़ दिए हैं, लेकिन वे अन्य पदों पर बने रहेंगे जो उन्हें सत्ता के केंद्र में बनाए रखते हैं। यह संयुक्त घोषणाएं ऐसे समय में की गईं जब गुरुवार आधी रात को आपातकाल की स्थिति के तहत लागू सात लगातार छह-छह महीने की अवधि की अंतिम अवधि समाप्त होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - US Tariffs: 'आगे क्या होगा, ये भारत पर निर्भर', अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- वार्ता के रवैये से नाराज हैं ट्रंप


म्यांमार में 2021 में हुई था तख्तापलट
फरवरी 2021 में म्यांमार की सेना ने आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को गिराया था। इसके बाद सान सू की और उनके नेतृत्व वाली नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के ज्यादातर बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 79 वर्षीय सू फिलहाल जेल में बंद हैं। कई अलग-अलग मुकदमों में उनको 30 साल से ज्यादा की सजा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed