फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Did Flavio Bolsonaro leave Brazil after losing election President Lula takes calls his departure shameful

'उनका देश छोड़ना शर्मनाक': फ्लेवियो बोल्सोनारो के ब्राजील छोड़ने की खबरों पर लूला का तंज, जानें और क्या कहा?

Wed, 28 Oct 2026 07:40 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 28 Oct 2026 07:40 AM IST
सार

ब्राजिल के राष्ट्रपति के चुनाव में मिली हार के बाद फ्लेवियो बोल्सोनारो के अमेरिका जाने की खबरे सामने आई हैं। इस पर राष्ट्रपति लूला ने नाराजगी जताई है, जबकि अदालत की रोक और जांच के बीच फ्लेवियो के विदेश जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Did Flavio Bolsonaro leave Brazil after losing election President Lula takes calls his departure shameful
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने चुनाव में हार के बाद फ्लेवियो बोल्सोनारो के देश छोड़ने की खबरों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस कदम को शर्मनाक बताया। लूला ने मंगलवार को ब्रासीलिया स्थित राष्ट्रपति आवास अल्वोराडा पैलेस के बाहर अपने समर्थकों के बीच यह बात कही। समर्थक उनका 81वां जन्मदिन मनाने के लिए जुटे थे।

विज्ञापन


लूला ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, लूला ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि फ्लेवियो बोल्सोनारो ने ब्राजील छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद उनका देश से चले जाना शर्मनाक है। लूला की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब फ्लेवियो के अमेरिका जाने की खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


अमेरिका जाने की खबर
लिबरल पार्टी के संघीय सांसद मौरिसियो मार्कोन ने मंगलवार को बताया कि फ्लेवियो बोल्सोनारो ब्राजील से निकल चुके हैं और अमेरिका जा रहे हैं। हालांकि, उनके देश छोड़ने की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में कई सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने लगाई थी रोक
ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट ने सोमवार को फ्लेवियो बोल्सोनारो के देश छोड़ने पर रोक लगा दी थी। अदालत ने उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश भी दिया है। ब्राजील की सरकारी समाचार एजेंसी एजेंसिया ब्रासिल के मुताबिक, यह फैसला एक गोपनीय जांच से जुड़ा है, जिसमें फ्लेवियो और वकील विलर टोमाज़ की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

मनी लॉन्ड्रिंग की जांच
ब्राजील के मीडिया के अनुसार, जांच मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध विदेशी मुद्रा लेनदेन के संदेह को लेकर चल रही है। जज एलेक्जेंडर डी मोरेस ने फ्लेवियो को विलर टोमाज़ से संपर्क करने से भी मना किया है। इस बीच, संघीय पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फ्लेवियो ने वास्तव में देश छोड़ा है या नहीं। अगर वह गए हैं, तो किस रास्ते से निकले, इसकी भी जांच हो रही है।

इमिग्रेशन रिकॉर्ड में जानकारी नहीं
ब्राजीलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की इमिग्रेशन प्रणाली में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि फ्लेवियो ने नियमित सीमा जांच चौकी से देश छोड़ा। ऐसे में उनके विदेश जाने की खबरों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।


ये भी पढ़ें: फ्लावियो बोल्सोनारो को मिलेगा अमेरिकी वीजा: ट्रंप सरकार का एलान, चुनाव हारने के बाद क्या छोड़ा ब्राजील?

चुनाव में लूला को मिली जीत
रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में लूला ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराया। लूला को 51.79 प्रतिशत वैध वोट मिले, जबकि फ्लेवियो को 48.21 प्रतिशत वोट हासिल हुए। 45 वर्षीय फ्लेवियो, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे हैं। वह 2019 से सीनेटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed