फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar Election: Myanmar military rule preparing to change the country election law

Myanmar Election: म्यांमार में इस तरह होगा चुनाव, ताकि आज के सैनिक शासक ही सत्ता में बने रहें!

Sat, 20 Aug 2022 01:56 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 20 Aug 2022 01:56 PM IST
सार

Myanmar Election: म्यांमार के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति का चुनाव वहां संसद के सदस्य करते हैं। अगर यूएसडीपी और सेना समर्थक अन्य सदस्यों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा हुई, तो मौजूदा सैनिक तानाशाह मिन आंग हलायंग का राष्ट्रपति चुना जाना पक्का हो जाएगा..

विज्ञापन
Myanmar Election: Myanmar military rule preparing to change the country election law
Myanmar Election: म्यांमार जनरल मिन आंग हलिंग - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच अब खबर है कि म्यांमार का सैनिक शासन देश के चुनाव कानून में बदलाव की तैयारी कर रहा है। बदलाव इस रूप में करने की योजना बनाई गई है, जिससे सेना समर्थित यूनियन सॉलिडरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) की जीत सुनिश्चित हो जाए। सैनिक शासकों की तरफ से संकेत दिए गए हैं कि अगले साल यानी 2023 में देश चुनाव कराए जा सकते हैं।   

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव प्रणाली में बदलाव के बाद अभी की तरह चुनाव क्षेत्रों से प्रत्यक्ष ढंग से निर्वाचन नहीं होगा। बल्कि आनुपातिक प्रतिनिधित्व का सिस्टम लागू किया जाएगा। नवंबर 2020 में हुए आम चुनाव में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली पार्टी नेशनल लीड फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) 83 फीसदी चुनाव क्षेत्रों में विजयी रही थी। जबकि उसे वोट सिर्फ 68 फीसदी मिले थे। उधर यूएसडीपी को 22 फीसदी वोट मिले, लेकिन वह केवल सात फीसदी सीटें ही जीत पाई थी। इसलिए सैनिक शासकों में समझ बनी है कि अगर आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली अपना ली जाए, तो यूएसडीपी को फायदा होगा।   

विज्ञापन

म्यांमार में पहले से मौजूद प्रावधान के मुताबिक संसद की 25 फीसदी सीटें सेना के प्रतिनिधियों को आवंटित की जाती हैं। इस तरह अगर 2020 के चुनाव की तरह यूएसडीपी 22 सीटें भी हासिल हुईं, तो सेना समर्थक सांसदों की संख्या 47 फीसदी हो जाएगी। अगर यूएसडीपी अपने वोट फीसदी को 29 फीसदी तक ले जाने में कामयाब रही, तो उसे स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा। पर्यवेक्षकों के मुताबिक अगर चुनाव सैनिक शासन की देखरेख में होते हैं, तो सेना अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर या धांधली का सहारा लेकर यूएसडीपी को कम से कम 30 फीसदी वोट दिलवाने में सफल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

म्यांमार के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति का चुनाव वहां संसद के सदस्य करते हैं। अगर यूएसडीपी और सेना समर्थक अन्य सदस्यों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा हुई, तो मौजूदा सैनिक तानाशाह मिन आंग हलायंग का राष्ट्रपति चुना जाना पक्का हो जाएगा। उस स्थिति में मिन खुद को निर्वाचित और संवैधानिक राष्ट्रपति के रूप मे दुनिया के सामने पेश कर पाएंगे।

म्यांमार के सैनिक शासन ने पिछले महीने लोकतंत्र समर्थक चार कार्यकर्ताओं को फांसी पर लटका दिया। उसके बाद से उसकी अंतरराष्ट्रीय आलोचना और तेज हो गई है। हाल ही में कंबोडिया के राष्ट्रपति और दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संघ आसियान के अध्यक्ष हुन सेन ने मिन आंग हलायंग को बेहद सख्त भाषा में पत्र लिखा। इसके पहले हुन सेन म्यांमार के सैनिक शासकों से संवाद बनाए रखने के समर्थक थे। लेकिन इस पत्र में उन्होंने लिखा- कार्यकर्ताओं को मृत्युदंड दिए जाने से आसियान के सभी सदस्य बेहद निराश हुए हैं। अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और नेताओं ने भी सैनिक शासन के इस कदम की कड़ी निंदा की।     

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते अलगाव के बीच ही सैनिक शासन ने नए चुनाव के संकेत देने शुरू किए हैं। उसकी तरफ से फिर दावा किया गया है कि 2020 के चुनाव में एनएलडी की जीत धांधली के कारण हुई थी। इसीलिए सेना ने फरवरी 2021 में एनएलडी को दोबारा सत्ता में आने के रोका। सैनिक शासकों ने दावा किया है कि वे अपनी देखरेख में चुनाव करवा कर देश में लोकतंत्र को वापस लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed