फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar: During landing, the aircraft gear failed

म्यांमार: लैंडिंग गियर हुआ फेल, नहीं खुला अगला पहिया, पिछले पहियों पर कराई लैंडिंग

Mon, 13 May 2019 01:53 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 13 May 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Myanmar: During landing, the aircraft gear failed
म्यांमार आपात लैंडिंग

म्यांमार में रविवार को एक यात्री विमान में सवार 89 लोग बाल बाल बच गए। लैंडिंग के दौरान विमान का गियर फेल हो गया, जिसके चलते विमान का अगला पहिया नहीं खुला। इसके बाद पायलट को विमान के पिछले पहियों पर ही आपात लैंडिंग करानी पड़ी। रनवे पर म्यांमार एयरलाइंस के विमान का अगला हिस्सा जमीन पर घसीटता रहा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


म्यांमार में एक हफ्ते में आपात लैंडिंग की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने बताया कि विमान संख्या यूबी-103 के इंब्रेयर-190 मॉडल की यह आपात लैंडिंग सुबह 9 बजे मंडाले शहर के एयपोर्ट पर हुई। म्यांमार के नागरिक उड्डयन विभाग के उप महानिदेशक ये हुत आंग ने बताया कि पायलट ने विमान के सामने लैंडिंग गियर को खोलने की बार-बार कोशिश की। उसने पहले अपने कंप्यूटर सिस्टम के जरिये फिर मैन्युअली गियर को खोलने का प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


इसके बाद बाद उसने बड़ी सूझबूझ के साथ केवल पिछले पहियों के सहारे ही विमान की लैंडिंग कराई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो रविवार की घटना का ही है। विमान में सात क्रू मेंबर समेत 89 लोग सवार थे। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed