फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar Army PDF Clash update civilians captured military camps world news in hindi

World News: म्यांमार में सेना और पीडीएफ में संघर्ष जारी, सैन्य शिविरों पर नागरिकों का कब्जा

Thu, 16 Nov 2023 08:04 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 16 Nov 2023 08:04 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें विश्व की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Myanmar Army PDF Clash update civilians captured military camps world news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

म्यांमार के चिन राज्य में सैन्य शासन और सशस्त्र नागरिक समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के बीच हिंसक झड़प जारी हैं। पीडीएफ ने म्यांमार के कई सैन्य शिविरों पर कब्जा कर लिया, जहां से करीब 45 सैनिकों ने जान बचाकर मिजोरम में शरण ली है। मिजोरम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक म्यांमार के कुल 45 जवान भागकर मिजोरम आ चुके हैं। वही, आम नागरिक भी मिजोरम के सीमावर्ती गांव जोखावथार में बने शिविर में रहने के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्र के निर्देश के मुताबिक म्यांमार की सेना के इन जवानों को असम राइफल्स को सौंप दिया गया, जहां से सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले म्यामांर के 39 जवान मिजोरम में दाखिल हुए और सोमवार शाम को पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले के सीमावर्ती गांव जोखावथर के निकटतम पुलिस थाने में पहुंचे। तीन और जवान मंगलवार दोपहर और दो अन्य शाम के वक्त म्यामांर से भागकर जोखावथर पुलिस थाने पहुंचे। इसके अलावा म्यांमार के करीब 31 हजार शरणार्थी भी मिजोरम में शरण लिए हुए हैं।

विज्ञापन

ग्रेटा को ब्रिटिश अदालत से राहत बिना शर्त मिली जमानत 
पिछले महीने लंदन में एक प्रमुख तेल और गैस उद्योग सम्मेलन के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को बुधवार को ब्रिटिश अदालत से बड़ी राहत मिली है। मामले की सुनवाई को फरवरी 2024 के लिए टाल दिया गया है। इसके साथ ही थनबर्ग को बिना किसी शर्त के जमानत दे दी गई है। थनबर्ग को कानून-व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में अब मिलेगा दिवाली अवकाश
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में दिवाली पर अवकाश घोषित करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। होचुल ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क शहर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों में समृद्ध है। यहां के सार्वजिनक स्कूलों के कैलेंडर में इस विविधता को पहचानने और जश्न मनाने के लिए एक यह अहम कदम उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के शपथ ग्रहण में जाएंगे रिजिजू
मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के शुक्रवार को होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भारत की ओर से शिरकत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। चीन समर्थक नेता माने जाने वाले मुइज्जू शुक्रवार को मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में कामकाज संभालेंगे। 

ब्रिटेन की प्रवासी निष्कासन नीति हुई गैर-कानूनी
ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बड़ा झटका देतेे हुए उनकी प्रवासी निष्कासन नीति को गैर-कानूनी घोषित कर दिया। सुनक ने अवैध प्रवासियों को ब्रिटेन से निष्कासित कर रवांडा भेजने की नीति तैयार की थी। सुनक के लिए आगामी चुनावों के लिहाज से यह बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी पार्टी ने मतदाताओं से वादा किया है कि वे ब्रिटेन से अवैध प्रवासियों का बोझ हल्का करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीति के तहत सुनक की पार्टी ने ब्रिटेन में अवैध रूप से आने वाले प्रवासियों को रवांडा भेजने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed