म्यांमार : सुरक्षा बलों की कार ने पांच को रौंदा, सीएनएन से एंकर बर्खास्त, पढ़ें पांच खबरें
म्यांमार में 1 फरवरी, 2021 को हुए तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं। रविवार सुबह की इस घटना के विरोध में एक और प्रदर्शन हुआ। इन प्रदर्शनकारियों में से सुरक्षा बलों ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार के सुरक्षा बलों की एक कार ने तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पांच लोगों को रौंद दिया। स्थानीय न्यूज पोर्टल म्यांमार नाउ ने रविवार सुबह हुई चश्मदीदों के हवाले से बताया गया कि हादसे में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं।
रविवार सुबह की इस घटना के विरोध में एक और प्रदर्शन हुआ। इन प्रदर्शनकारियों में से सुरक्षा बलों ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। म्यांमार में 1 फरवरी, 2021 को हुए तख्तापलट के बाद से 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं। आइए जानते हैं दुनिया की पांच महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...
सीएनएन ने एंकर क्रिस कुओमो को बर्खास्त किया
अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल सीएनएन ने प्राइम टाइम एंकर क्रिस कुओमो को शनिवार को बर्खास्त कर दिया। न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर और यौन उत्पीड़न के आरोपी भाई एंड्रयू केुओमो की मदद करने की जानकारी सामने आने के बाद सीएनएन ने यह फैसला किया। एंड्रयू कुओमो पर पिछले वर्ष एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 11 महिलाओं ने एंड्रयू पर आरोप लगाए।
पाकिस्तान में एमनेस्टी कार्यकर्ता को जासूसी में 14 साल की कैद
पाकिस्तान में एमनेस्टी इंटरनेशनल के लिए काम करने वाले इदरीश खटक को जासूसी का आरोप लगाकर 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। डॉन अखबार ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (एफजीसीएम), झेलुम ने खटक को जासूसी और संवेदनशील दस्तावेज लीक करने का दोषी ठहराया।
श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर फेंके पत्थर
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने गए भारतीय मछुआरों को भगाने के लिए उन पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिससे 10 से अधिक नावों को नुकसान हुआ। रामेश्वर मछुआरा संघ के अध्यक्ष देवदास ने बताया कि 4,000 मछुआरे चार दिसंबर को 500 से अधिक नावों में मछली पकड़ने के लिए निकले थे और वे कच्चातीवू द्वीप पर मछली पकड़ रहे थे तो श्रीलंकाई नौसेना के चार जहाज वहां पहुंचे और उन पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिससे 10 नौकाओं को नुकसान पहुंचा और मछुआरों को भी चोट आईं।
नेपाल सीमा पर आठ स्थानों पर बन रहा ‘होल्डिंग सेंटर’
कोविड संक्रमण के जोखिम को रोकने के उद्देश्य से नेपाल प्रशासन भारत नेपाल सीमा पर आठ अलग-अलग स्थानों पर ‘होल्डिंग सेंटर’ का निर्माण कर रहा है। नेपाल के थल सेनाध्यक्ष प्रभुराम शर्मा ने रविवार को बताया कि निर्माणाधीन सात ‘होल्डिंग सेंटर’ का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है।