{"_id":"5c3c540cbdec22736514816b","slug":"murray-darling-fish-killing-is-creating-environmental-stinking-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: लाखों मछलियों के मरने से बिगड़ा पर्यावरण संतुलन, 10 लाख पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: लाखों मछलियों के मरने से बिगड़ा पर्यावरण संतुलन, 10 लाख पहुंचा आंकड़ा
Mon, 14 Jan 2019 02:49 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
नदी किनारे मृत पड़ी हुईं मछलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखा प्रभावित पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में बड़ी नदियों के किनारों पर लाखों मछलियां मृत पाई गई हैं और अधिकारियों ने सोमवार को आगाह किया है कि इन मृत मछलियों की संख्या और बढ़ सकती है। मुर्रे-डार्लिंग नदियों के किनारे सड़ी मछलियों से पटे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लाखों की तादाद में मरी मछलियों की संख्या बढ़कर 10 लाख के करीब पहुंच सकती है।
विज्ञापन
न्यू साउथ वेल्स सरकार ने चेताया कि इस हफ्ते तापमान और बढ़ने से स्थिति बदतर हो सकती है। ऐसी आशंका है कि पानी की कमी और उसका ताप बढ़ने के चलते शैवाल की संख्या बढ़ जाने से मछलियों को ऑक्सीजन मिलना बंद हो गया और विषैले तत्व पैदा होने शुरू हो गए। राज्य मंत्री निआल ब्लेयर ने कहा कि इस हफ्ते और मछलियों के मरने की आशंका है।
विज्ञापन
मछलियों की मौत एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है और इसके पीछे के कारणों के बारे में एवं एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने सोमवार को कहा, 'यह विनाशकारी पारिस्थितिकी घटना है।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के जल अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञ जॉन विलियम्स ने कहा कि मछलियां एवं नदियां सूखे के कारण नहीं मर रही हैं बल्कि ऐसा इसलिए हो रहा है कि हम अपनी नदियों से बहुत अधिक पानी निकाल रहे हैं।