{"_id":"67055d614b93acad2102d58c","slug":"muizzu-s-delhi-visit-opposition-mocks-maldives-president-over-u-turn-on-india-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: 'कूटनीति झूठ और धोखे से नहीं चल सकती..', भारत दौरे के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू पर विपक्ष ने कसा तंज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maldives: 'कूटनीति झूठ और धोखे से नहीं चल सकती..', भारत दौरे के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू पर विपक्ष ने कसा तंज
Tue, 08 Oct 2024 09:57 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:57 PM IST
सार
Maldives: मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के कार्यकाल में शुरू की गई परियोजनाओं को फिर जारी रखा जा रहा है। वर्तमान सरकार इस बात को समझ रही है कि झूठ और धोखे के आधार पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों का संचालन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Mohamed Muizzu
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के बीच मुख्य विपक्षी दल ने मंगलवार को उनके 'अनुभवहीन' प्रशासन पर निशाना साधा। विपक्षी दल ने कहा कि अब उन्हें एहसास हो गया है कि कूटनीति 'झूठ' और 'धोखे' के जरिए नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी माना कि वर्तमान सरकार के पास कूटनीति का अनुभव नहीं है। बता दें कि मुइज्जू 6 से 10 अक्तूबर तक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने मालदीव-भारत के बीच सदियों पुराने संबंधों को पुनर्जीवित होते देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि मालदीव के लोगों के साथ बने रहने के लिए भारत का धन्यवाद।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पोस्ट में शाहिद ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के कार्यकाल में शुरू की गई परियोजनाओं को फिर जारी रखा जा रहा है। वर्तमान सरकार इस बात को समझ रही है कि झूठ और धोखे के आधार पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों का संचालन नहीं किया जा सकता। सरकार के पास कूटनीति में अनुभवहीनता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हमारे सबसे करीबी पड़ोसी मित्र के साथ संबंधों में यह मौजूदा गति जारी रहेगी।
विज्ञापन
नशीद ने कहा-खुशी हुई चीजें फिर पटरी पर लौट आईं
दूसरी ओर भारत-मालदीव के मजबूत संबंधों का निर्माता व वर्तमान में क्लाइमेट वल्नरेबल फोरम (सीवीएफ) के महासचिव मोहम्मद नशीद ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, भारत और मालदीव स्वाभाविक साझेदार हैं। दोनों में संगीत, फिल्म, भोजन, संस्कृति, इतिहास और भूगोल आदि बहुत कुछ समानता है। हमें हमेशा दोस्त बने रहना चाहिए। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि चीजें सही हो रही हैं और रिश्ते ठीक हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डॉ. मुहम्मद मुइज्जू को बधाई।
'इंडिया आउट' के
चलते बिगड़े थे रिश्ते
चीन समर्थक मुइज्जू ने पिछले साल नवंबर में 'इंडिया आउट' अभियान के तहत पदभार संभाला था। शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने भारत से द्वीपीय देश के तीन प्लेटफार्मों से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के लिए कहा था। आपसी सहमति के बाद इस साल 10 मई तक करीब 90 सैन्य कर्मियों को भारत भेजा गया था।