{"_id":"60acd1be8ebc3e13805592f5","slug":"mount-everest-sherpa-stops-expedition-to-everest-for-the-26th-time-says-nightmare-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट: शेरपा ने रोका 26वीं बार शिखर फतह करने का अभियान, बोले- बुरा सपना देखा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माउंट एवरेस्ट: शेरपा ने रोका 26वीं बार शिखर फतह करने का अभियान, बोले- बुरा सपना देखा
Tue, 25 May 2021 04:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 25 May 2021 04:00 PM IST
सार
नेपाल के पर्वतरोही कामी रीता अब तक 25 बार एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। वे 26 वीं बार चढ़कर नया रिकॉर्ड बनाने वाले थे। तभी उन्हें बुरा सपना आया।
विज्ञापन
कामी रीता शेरपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ने का कीर्तिमान बना चुके पर्वतारोही शेरपा ने एक बुरे सपने के कारण 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की अपनी योजना रद्द कर दी। अब वह अगले साल प्रयास करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
शेरपा कामी रीता ने 25वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का कीर्तिमान इस महीने बनाया था। 26वीं कोशिश में वह आधे से अधिक ऊंचाई पर चढ़ चुके थे, तभी उन्हें चढ़ाई अभियान रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर से लौटे काठमांडो, फिर यह कहा
एवरेस्ट पर्वत से हेलिकॉप्टर के जरिये मंगलवार को काठमांडू लौटकर रीता ने कहा, 'मैं (26वीं बार) प्रयास कर रहा था और कैंप तीन तक पहुंच चुका था लेकिन मौसम खराब हो गया और मैंने एक बहुत बुरा सपना देखा।' उन्होंने कहा, 'भगवान मुझे आगे नहीं जाने के लिए कह रहे थे और क्योंकि मैं भगवान में विश्वास रखता हूं, इसलिए मैंने वापस लौटने का निर्णय लिया।'
विज्ञापन
एवरेस्ट को देवी के रूप में पूजते हैं शेरपा कामी
कामी रीता ने यह नहीं बताया कि उन्होंने सपने में क्या देखा था। शेरपा एवरेस्ट को देवी के रूप में पूजते हैं और उस पर चढ़ने से पहले धार्मिक रीति रिवाज का पालन करते हैं।रीता ने कहा कि वह 26वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास अगले साल जरूर करेंगे।
1994 में पहली बार व उसके बाद हर साल की चढ़ाई
वह 51 साल के हैं और 1994 में उन्होंने पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। तब से वह लगभग हर साल विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ते रहे हैं।