फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Motion presented in US Parliament to honor Bapu on the 151st birth anniversary of Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर बापू को सम्मान देने के लिए अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश

Sat, 03 Oct 2020 01:24 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Motion presented in US Parliament to honor Bapu on the 151st birth anniversary of Mahatma Gandhi
अमेरिकी संसद - फोटो : iStock

अमेरिका में छह अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर दुनिया में उनकी स्थायी विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि बापू की विरासत न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में शांति के प्रसार और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है।

विज्ञापन


महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर अमेरिका में दी गई श्रद्धांजलि
इस प्रस्ताव को अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और भारतीय कॉकस के अध्यक्ष ब्रैड शेरमन और जॉर्ज होल्डिंग के अलावा प्रतिनिधि एमी बेरा, प्रमिला जयपाल और रो खन्ना ने पेश किया। कृष्णमूर्ति ने कहा कि जीवन भर कड़ी मेहनत और अन्याय का सामना करने के बावजूद, गांधी ने स्वतंत्रता, गरिमा और समानता के लिए अपनी लड़ाई में कभी हार नहीं मानी।
विज्ञापन


गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अमेरिकी सांसद रोहित खन्ना ने ट्वीट किया, गांधी ने हमें सिखाया है कि न्याय के लिए सबसे अच्छी लड़ाई अहिंसा के सिद्धांतों पर चलना है। अमेरिकी सांसद टेड योहो ने अपने एक विशेष संदेश में कहा कि उनके विचारों ने डॉ. मार्टिन लूथर किंग सहित कई को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण 1960 के दशक में हमारे देश का नागरिक अधिकार कानून बना। अमेरिकी सांसदों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूटान के विदेश मंत्री ने दीं शुभकामनाएं 
भूटान के विदेश मंत्री टंडी दोरजी ने शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। टंडी दोरजी ने ट्वीट कर कहा कि 151 साल पहले महान स्वतंत्रता सेनानी ने अपने अहिंसा के सिद्धांत से अनगिनत लोगों को प्रभावित किया। इस विशेष दिन पर मैं सभी को महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं देता हूं।


महात्मा गांधी के विचार प्रासंगिक : भारतीय राजनयिक
सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त पी कुमारन ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और संदेश पहले की तुलना में आज कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा, स्वच्छता पर गांधी की जिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed