फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Motion in Pakistan national assembly for nobel peace prize for PM Imran Khan

पाकिस्तान का नया नाटक, इमरान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने का प्रस्ताव

Sat, 02 Mar 2019 01:51 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 02 Mar 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Motion in Pakistan national assembly for nobel peace prize for PM Imran Khan
Imran Khan

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच अब पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग की जा रही है। पाकिस्तान की संसद में इमरान को पुरस्कार के लिए नामित करने का प्रस्ताव आया है। इस प्रस्ताव को सूचना मंत्री फवाद चौधरी लेकर आए हैं।


loader

उन्होंने इसके पीछे भारत-पाक के बीच तनाव कम कर शांति की पहल का हवाला दिया है। अपने इस प्रस्ताव में सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि इमरान खान ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाई है। इसलिए वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं।

प्रस्ताव के मुताबिक खान ने तनाव की मौजूदा स्थिति में जिम्मेदाराना बर्ताव किया और वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। प्रस्ताव पर सोमवार को विचार किए जाने की उम्मीद है जब सदन का सत्र होगा।  इसे पारित करने की भी उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि सदन में सरकार के पास बहुमत है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्य विपक्षी पार्टी इस कदम का समर्थन करती है या नहीं। 


भारत को सौंपने से पहले पाक ने अभिनंदन का बयान रिकॉर्ड कराया

अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंपने से पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का कैमरे के सामने बयान रिकॉर्ड कराया। पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार 8.30 बजे इस वीडियो को लोकल मीडिया में जारी किया। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो सका है कि कैमरे के सामने बयान रिकॉर्ड कराने के लिए भारतीय पायलट पर दबाव डाला गया था या नहीं। मीडिया में जारी इस वीडियो में दो दर्जन से ज्यादा कट लगाए गए हैं। 

सूत्रों का कहना है कि बयान रिकॉर्ड कराने की वजह से ही अभिनंदन को अटारी बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपने में देरी हुई। इस वीडियो संदेश में अभिनंदन ने भारतीय मीडिया की आलोचना करते हुए कहा, ‘लक्ष्य का पीछा करते हुए मैं पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया।

इसके बाद मेरे विमान को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया। पैराशूट से जमीन पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। फिर पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भीड़ से मेरी जान बचाई और मुझे अपनी यूनिट में ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया। पाकिस्तानी सेना बहुत प्रोफेशनल है और इसने मुझे प्रभावित किया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed