फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mostly women affected by Carpal Tunnel Syndrome through typing

लगातार टाइपिंग करने से बढ़ रहा है 'कार्पल टनल सिंड्रोम' का खतरा, महिलाएं ज्यादा परेशान

Sun, 14 Apr 2019 10:41 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 14 Apr 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Mostly women affected by Carpal Tunnel Syndrome through typing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

आज के समय में कामकाजी लोगों को एक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें रात को आराम करते समय उनके हाथ अचानक सुन्न हो जाते हैं। ये दिक्कत महिलाओं में सबसे अधिक देखी जा रही है। इस समस्या को कार्पल टनल सिंड्रोम (सीटीएस) कहा जाता है। ये सिंड्रोम लगातार 8-9 घंटे तक कंप्यूटर पर काम करने से हो रहा है। 

loader

क्या होता है बीमारी में?

सीटीएस नाम की इस बीमारी में हाथ की उंगलियों और कलाई से दर्द शुरु होता है। बाद में ये दर्द बढ़कर बाहों तक पहुंच जाता है। इस बीमारी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि कलाई में एक मिडियन नर्व होती है, जिसके दबने से परेशानी उत्पन्न होती है। लगातार टाइपिंग करने से ये समस्या बढ़ती जाती है।
 

कौन होते हैं शिकार?

इस बीमारी के सबसे अधिक शिकार 18 से 35 साल के लोग होते हैं। युवाओं को ये बीमारी सबसे ज्यादा इसलिए घेरती है क्योंकि वह दिनभर कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करते हैं। इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन लोगों से जब काम के बारे में पूछा जाता है, तो ये लोग कंप्यूटर पर काम करना बताते हैं। 

ब्रिटेन में हुए एक शोध में पता चला कि यहां प्रति एक लाख लोगाें में से 120 महिलाओं और 60 पुरुषों को इस सिंड्रोम ने जकड़ रखा है। 

क्या हैं बचाव के उपाय?

  • एक घंटे लगातार टाइपिंग करने के बाद पांच मिनट का ब्रेक लें।
  • रोजाना व्यायाम करें, 10 मिनट हाथ खोलने-बंद करने पर जोर दें।
  • दिन में पांच बार ये व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed