फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Most Searched and feminist word of the year is mariyam and Webster

मरियम-वेबस्टर शब्दकोश में इस साल का सबसे लोकप्रिय शब्द बना ‘फेमिनिज्म’

Wed, 13 Dec 2017 09:51 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 13 Dec 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Most Searched and feminist word of the year is mariyam and Webster
मरियम-वेबस्टर शब्दकोश ने ‘फेमिनिज्म’ शब्द को साल 2017 का सबसे लोकप्रिय शब्द चुना है। इस शब्दकोश का कहना है कि इस साल समाचारों में यौन उत्पीड़न की खबरें बढ़ जाने के बीच इस शब्दकोश में ‘फेमिनिज्म’ शब्द को सबसे ज्यादा बार ढूंढा गया।
विज्ञापन


मरियम-वेबस्टर डॉट कॉम के मुताबिक फेमिनिज्म या नारीवाद को ‘लिंगों की राजनीतिक, आर्थिक, और सामाजिक बराबरी के सिद्धांत’ और ‘महिला अधिकारों और हितों के लिए संगठित गतिविधि’ के तौर पर परिभाषित किया गया है। मरियम वेबस्टर के संपादक एवं कोशकार पीटर सोकोलोस्की ने कहा कि इस शब्द को ढूंढे जाने में हुई बढ़ोतरी हमें बताती है कि कई लोग इस शब्द में दिलचस्पी रखते हैं।
विज्ञापन


यह असामान्य वृद्धि इसके पीछे के कारण की तरफ इशारा करती है। उन्होंने कहा कि मरियम वेबस्टर किसी खास शब्द में लोगों की दिलचस्पी को संख्या के आधार पर ‘साल का शब्द’ तय करता है। उन्होंने कहा कि हमारा ऑनलाइन शब्दकोश लोगों की संगठित जिज्ञासा के बारे में बताता है, जहां हर महीने लाखों शब्द देखे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नौ शब्द भी खूब ढूंढे गए
मरियम बेवस्टर शब्दकोश के 2017 के सर्वाधिक लोकप्रिय शब्दों में ‘फेमिनिज्म’ के अलावा भी नौ अन्य शब्दों को जगह मिली। इनमें नौ शब्दों में कॉम्प्लिसिट, रिक्यूज, एंपैथी, डॉटर्ड, सिजिगि, गायरो, फेडरलिज्म, हरिकेन और गफी शामिल हैं। पिछले साल ‘सरील’ मरियम बेवस्टर शब्दकोश में साल का सबसे लोकप्रिय शब्द बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed