फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   most expensive perfume brands in the world UAE claims to make shumukh perfume cost

यूएई ने किया दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बनाने का दावा, तीन लीटर परफ्यूम की कीमत 8.93 करोड़ रुपये

Tue, 02 Apr 2019 01:41 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
most expensive perfume brands in the world UAE claims to make shumukh perfume cost
शुमुख परफ्यूम बनाने वाले असगर अदम अली - फोटो : Twitter
पांच ज्ञान इंद्रियों में एक नाक से सूंघने का काम होता है। आज के जमाने में यह कितनी अहम हो गई है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि परफ्यूम और डियोडरेंट का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ग्राहक अपनी पसंदीदा सुगंध के लिए परफ्यूम खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा पर्फ्यूम कौन सा है।
विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बनाया है। इस तीन लीटर परफ्यूम की कीमत करीब 8.93 करोड़ रुपए (12 लाख 95000 डॉलर) है। और इसे बनाया है असगर अदम अली ने। 
विज्ञापन


परफ्यूम निर्माता कंपनी ने बताया है कि इसे बनाने में तीन साल का समय लगा और इस दौरान इसे 494 बार इसका परीक्षण किया गया। इसका नाम शुमुख है। अरबी में शुमुख का मतलब सबसे योग्य होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक शुमुख को रखने के लिए इटालियन मुरानो क्रिस्टल की एक विशेष बोतल बनाई गई है। इसे सोने के बाज, अरब के घोड़े, गुलाब और एक ग्लोब से सजाया गया है। इसमें 38.55 कैरेट के 3571 हीरे, 18-कैरेट गोल्ड के 2.5 किलो का स्वर्ण मोती और 5.9 किलो शुद्ध चांदी का भी इस्तेमाल किया गया है। यह वह बोतल है, जिसने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। 


गिनीज बुक के मुताबिक पहला सबसे महंगा परफ्यूम क्लाइव क्रिश्चियन नंबर 1 इंपीरियल मैजेस्टी है। 2005 में 10 बोतल को रिलीज किया गया था। एक बोतल में 500 मिली परफ्यूम था, जिसकी कीमत करीब 89 लाख रुपए (2 लाख 5000 डॉलर) थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed