फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia successfully tests hypersonic missile, NATO says threat to region

रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, नाटो ने बताया क्षेत्र के लिए खतरा

Mon, 19 Jul 2021 09:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 09:38 PM IST
सार

ध्वनि की रफ्तार से नौ गुना तेजी से उड़ान भरने वाली इस मिसाइल को जिरकॉन नाम दिया गया है।

विज्ञापन
Russia successfully tests hypersonic missile, NATO says threat to region
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

रूस की सेना ने सोमवार को एक नयी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का कामयाब परीक्षण किया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इस मिसाइल की तैनाती से रूस की सैन्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। जबकि नाटो ने क्षेत्र के लिए खतरा करार दिया है। 

विज्ञापन


रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस के उत्तर में श्वेत सागर में स्थित एडमिरल गोर्शकोव युद्धपोत से यह परीक्षण किया गया। मंत्रालय ने कहा कि इस मिसाइल ने बेरिंट सागर के तट से 350 किलोमीटर दूर लक्ष्य को सटीकता से भेद दिया।
विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जिरकॉन मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से नौ गुना तेजी से उड़ान भरेगी और इसका दायरा 1,000 किलोमीटर तक है। रूस की नौसेना ने नई मिसाइल के पूर्व में भी परीक्षण किए थे। पिछले साल अक्तूबर में पुतिन के जन्मदिन पर भी इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि यह परीक्षण इस साल पूरा हो जाएगा। जिरकॉन मिसाइल को युद्धपोतों, पनडुब्बियों, फ्रिगेट पर तैनात करने की योजना है। रूस कई हाइपरसोनिक मिसाइलें विकसित कर रहा है और यह मिसाइल भी उनमें से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप व अटलांटिक क्षेत्र में गंभीर खतरा : नाटो
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने रूस के मिसाइल परीक्षण पर बयान जारी कर कहा कि इससे भड़काऊ कृत्यों का खतरा बढ़ेगा। नाटो ने कहा, 'रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल यूरोप अटलांटिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। नाटो के सहयोगी रूस की पारंपरिक और परमाणु-सक्षम मिसाइलों की बढ़ती श्रृंखला के लिए जवाब देने को प्रतिबद्ध हैं। रूस जो कर रहा है वह हम नहीं करेंगे लेकिन हम अपने राष्ट्रों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।'


अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया में दागी पैट्रियट मिसाइल
अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार अपने पैट्रियट मिसाइल सिस्टम का परीक्षण एक साझा युद्धाभ्यास के दौरान किया है। दोनों देशों के बीच तलिसमान साबरे 21 युद्धाभ्यास शुरू हुआ है। इससे पहले 16 जुलाई को जापान और गुआम में तैनात सतह से हवा में मार करने वाली पैट्रियट मिसाइलों ने ड्रोन विमानों को मार गिराने का अभ्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed