{"_id":"6026f59e8ebc3ee96e7ceec6","slug":"moscow-police-raid-the-headquarters-of-opposition-leader-alexey-navalnyi-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी के मुख्यालयों पर पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी के मुख्यालयों पर पुलिस ने मारा छापा
Sat, 13 Feb 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 13 Feb 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में पुलिस ने विपक्ष के नेता एलेक्सी नवालनी के मुख्यालयों में देर रात छापा मारा है। पुलिस की छापेमारी रात एक बजे तक चली। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस सबूत के तौर पर वहां से कुछ ले गई या नहीं, लेकिन नवालनी के कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की गई तस्वीरों में वे एक कॉफी मग समेत कई सामान लिए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस तलाशी के कारणों के बारे में पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है। राजनीतिक दमन और मानवाधिकारों के मुद्दों पर केंद्रित वेबसाइट ‘मीडियाजोना न्यूज’ ने नवालनी के कर्मचारियों के हवाले से बताया कि पुलिस ने कहा है कि उन्हें कार्यालय में अश्लील सामग्री प्रकाशित किए जाने की एक रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
बता दें कि जर्मनी में इलाज कराने के बाद नवालनी 17 जनवरी को देश लौटे थे। रूस आते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद देश में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद जनवरी में दो सप्ताहांत जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए और करीब 10,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन