फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moscow court rejects Evan Gershkovich’s appeal keeping him in jail till at least June 30

Moscow: रूसी अदालत से अमेरिकी पत्रकार को लगा बड़ा झटका, मॉस्को की जेल में जून अंत तक काटेंगे सजा

Tue, 23 Apr 2024 09:30 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 23 Apr 2024 09:30 PM IST
सार

Moscow: वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर को मॉस्को की जेल में जून अंत तक सजा काटनी होगी। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारियों का आरोप है कि पत्रकार गर्शकोविच अमेरिका के निर्देशों पर रूस में जासूसी कर रहे थे।

विज्ञापन
Moscow court rejects Evan Gershkovich’s appeal keeping him in jail till at least June 30
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉस्को की अदालत से अमेरिकी रिपोर्टर को बड़ा झटका लगा है। जासूसी के आरोप में रूस में गिरफ्तार किए गए वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर को फिलहाल जून के आखिर तक जेल में ही रहना होगा। अदालत ने 32 साल के रिपोर्टर गेर्शकोविच की अपील खारिज करते हुए यह आदेश दिया है।  

विज्ञापन


जून अंत तक जेल में रहना होगा
बता दें कि गेर्शकोविच को 2023 के अंत में रूस के येकातेरिनबर्ग शहर से गिरफ्तार किया गया था। वो एक साल से अधिक समय सलाखों के पीछे बिता चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने और उनके वकीलों ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी।  इस याचिका पर मंगलवार को मॉस्को की अदालत ने सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया। इस तरह उन्हें अब जून अंत तक जेल में ही रहना होगा। 
विज्ञापन


रूस के सैन्य ठिकाने की जासूसी का आरोप
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारियों का गेर्शकोविच पर आरोप लगाया है कि वे अमेरिका के निर्देशों पर काम कर रहे थे। यह भी कहा गया है कि अमेरिकी रिपोर्टर द्वारा रूसी सैन्य-औद्योगिक परिसर के उद्यमों में से एक की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने रूस पर सबूत न देने का आरोप लगाया
खुद गेर्शकोविच और वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रूस के आरोपों से इनकार किया है। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने कहा है कि गेर्शकोविच को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है। अमेरिका का दावा है कि रूसी अधिकारियों ने जासूसी के आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है।


37 साल के बाद रिपोर्टर की गिरफ्तारी का पहला मामला
रिपोर्टर को मॉस्को की लेफोर्टोवो जेल में रखा गया है। गेर्शकोविच 1986 के बाद से रूस में जासूसी के आरोपों का सामना करने वाले पहले अमेरिकी रिपोर्टर हैं। इनसे पहले यूएस न्यूज और वर्ल्ड रिपोर्ट के मॉस्को संवाददाता निकोलस डैनिलॉफ को केजीबी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed