फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moscow Concert Hall Attack: Eyewitnesses Recount Terror In Attack in Russia News in Hindi

Russia: 'सब लोग चिल्ला रहे थे, इधर-उधर भाग...', मॉस्को में हुए आतंकी हमले के दौरान मौजूद लोगों ने बताई आपबीती

Sat, 23 Mar 2024 10:25 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 10:25 AM IST
सार

Moscow Terror Attack: मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई।

विज्ञापन
Moscow Concert Hall Attack: Eyewitnesses Recount Terror In Attack in Russia News in Hindi
मॉस्को में आतंकवादी हमले के बाद का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान हुए आतंकवादी हमले से हर कोई स्तब्ध है। घटना के वक्त मौजूद लोग डरे-सहमे हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कॉन्सर्ट शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही गोलीबारी हुई। 

विज्ञापन


वहीं भारत में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बताया, 'मास्को में आतंकवादी हमले की घटना पर रूस का झंडा आधा झुका रहेगा। हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'
विज्ञापन


यह आतंकवादी हमला
घटनास्थल पर मौजूद एलेक्सी ने कहा, 'जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई मुझे एहसास हुआ कि यह आतंकवादी हमला हो सकता है।' 

अंधाधुंध गोलीबारी फिर...
वहीं, एक पत्रकार ने दावा किया कि हमलावर सुरक्षा बलों की वर्दी में क्रोकस सिटी हॉल में प्रवेश किया और अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्सर्ट हॉल की छत से काला धुआं उठता देखा
हमले के कुछ घंटे बाद घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य पत्रकार ने बताया की कॉन्सर्ट हॉल की छत से काला धुआं और आग की लपटें उठती देखी गईं। वहीं, कुछ रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाके की वजह से छत का हिस्सा ढह गया था।

लोगों में भगगड़ मची
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'अचानक से हमारे पीछे से धमाके और गोलीबारी की आवाज आने लगी। मुझे नहीं पता था कि क्या हुआ है। गोलीबारी की आवाज आते ही लोगों में भगगड़ मच गई। सभी लोग दौड़कर एस्केलेटर की ओर भागे। हर कोई चिल्ला रहा था, हर कोई दौड़ रहा था।'

यह है पूरा मामला
मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 


रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया आतंकी हमला
रूस ने गोलीबारी की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed