{"_id":"65e9f8d82d11c5c03004a0ff","slug":"mortal-remains-of-indian-worker-killed-in-anti-missile-attack-on-israel-s-north-to-leave-for-india-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: इस्राइल में मारे गए पाटनीबिन मैक्सवेल का शव भेजा गया भारत, लेबनान के मिसाइल हमले से हुई थी मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: इस्राइल में मारे गए पाटनीबिन मैक्सवेल का शव भेजा गया भारत, लेबनान के मिसाइल हमले से हुई थी मौत
Thu, 07 Mar 2024 11:03 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, lतेल अवीव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, lतेल अवीव
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:03 PM IST
सार
इस्राइल पर लेबनान के मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय का शव भारत भेजा गया। गौरतलब है कि मारा गया भारतीय व्यक्ति मैक्सवेल केरल के कोल्लम का रहने वाला था।
विज्ञापन
इस्राइल और हमास का युद्ध (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल सात अक्तूबर गाजा स्थित आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। जिसके बाद से इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस बीच, पड़ोसी देश लेबनान भी लगातार इस्राइल को निशाना बना रहा है। लेबनान से दागी गई एंटी टैंक मिसाइल से भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जिसका पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को भारत भेजा गया। अधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
टैंक रोधी मिसाइल के हमले से भारतीय की मौत
केरल के रहने वाले मैक्सवेल की मौत तब हो गई जब सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक टैंक रोधी मिसाइल ने इस्राइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में मोशाव मार्गालियट के एक बागान पर हमला कर दिया। अस्पताल में उनके शव की पहचान की गई। इस घटना में सात अन्य कर्मचारी घायल हो गए।
घटना में सात अन्य लोग हुए घायल
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चेहरे और शरीर पर चोट लगने के बाद घायल जॉर्ज को पेटा टिकवा के बेलिन्सन अस्पताल ले जाया गया। उनका ऑपरेशन किया गया, उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वह भारत में अपने परिवार से बात कर सकते हैं। तेल अवीव में भारत ने घातक हमले के एक दिन बाद मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सलाह जारी कर अपने नागरिकों से देश में सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित होने का आग्रह किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मारा गया भारतीय व्यक्ति मैक्सवेल केरल के कोल्लम के रहने वाला था। इस्राइल के आंतरिक मंत्री मोशे अर्बेल, जनसंख्या और आव्रजन प्राधिकरण (पीआईबीए) के महानिदेशक, इस्राइली विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ राजनयिक गुरुवार शाम को एक विदाई समारोह में शामिल हुए।