{"_id":"68dfae2faa928fa1d808d02f","slug":"morocco-protest-after-nepal-gen-g-demonstration-in-morocco-three-protesters-killed-in-clash-with-police-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morocco Protest: नेपाल के बाद मोरक्को में जेन-जी का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Morocco Protest: नेपाल के बाद मोरक्को में जेन-जी का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत
Fri, 03 Oct 2025 04:36 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रबात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रबात
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 03 Oct 2025 04:36 PM IST
सार
मोरक्को के गृह मंत्रालय ने कहा कि हथियार छीनने की कोशिश में तीन लोगों की मौत हो गई; हालांकि, किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने इसकी पुष्टि नहीं की। इस झड़प में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं; इस बीच, मोरक्को मानवाधिकार संघ ने कहा है कि विरोध प्रदर्शनों में लगभग 1000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रबात में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी लगातार जारी है, बीते रात भारी संख्या में प्रदर्शनकारी युवा सड़कों पर उतरे और सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी झड़प हुई, जिसमें तीन प्रदर्शनकारी मारे गए। मोरक्को में युवाओं के आंदोलन के उग्र होने और तीन प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के एक दिन बाद गुरुवार को सरकार ने कहा कि वह उनकी शिकायतों का समाधान करेगी।
यह भी पढ़ें - Murray Hunter: थाईलैंड में गिरफ्तार हुए ऑस्ट्रेलियाई लेखक मरे हंटर, जानें मलयेशिया पर क्यों लगा रहे आरोप?
संवाद और बहस के लिए तैयार हूं- पीएम अजीज
प्रधानमंत्री अजीज अखन्नौच ने कहा कि वे इन मौतों पर शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के लिए प्रशंसा की तथा संकेत दिया कि सरकार बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने को तैयार है। प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद को संबोधित करते हुए कहा कि वह संस्थाओं और सार्वजनिक स्थानों के भीतर संवाद और बहस के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने चर्चा का विवरण नहीं दिया। पीएम अखन्नौच ने कहा, हमारे देश के सामने आने वाली कई समस्याओं से निपटने के लिए बातचीत पर आधारित दृष्टिकोण ही एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
'दंगाइयों ने सार्वजनिक भवनों पर किया हमला'
अधिकारियों ने गुरुवार को इस सप्ताह के दंगों में मरने वालों की संख्या तीन बताई और कहा कि सशस्त्र दंगाइयों ने सार्वजनिक भवनों पर हमला किया और कानून व्यवस्था को बाधित किया। वहीं, युवाओं के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तटीय शहर अगादिर के बाहरी इलाके में स्थित एक छोटे से कस्बे लेकलिया में बुधवार को सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस के हथियार छीनने की कोशिश के दौरान तीनों को गोली लगी। हालांकि कोई भी गवाह इस खबर की पुष्टि नहीं कर सका।
यह भी पढ़ें - Afghanistan: तालिबान के जरिए पाकिस्तान को घेरने की तैयारी, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का भारत दौरा कितना अहम?
दंगाइयों के हमले में कई अधिकारी घायल
मंत्रालय ने बताया कि 354 लोग जिनमें ज्यादातर कानून प्रवर्तन अधिकारी हैं घायल हुए हैं। उसने बताया कि देश के 23 प्रांतों में सैकड़ों कारों के साथ-साथ बैंकों, दुकानों और सार्वजनिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय के अनुमान के अनुसार, पूरे देश में लगभग 70 प्रतिशत प्रदर्शनकारी नाबालिग हैं।