फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than two crore people in the world use same password

दुनिया में सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं ये पासवर्ड, कहीं आपका भी तो नहीं?

Mon, 22 Apr 2019 10:22 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 22 Apr 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
More than two crore people in the world use same password
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

दुनियाभर में अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए लोग तरह तरह के पासवर्ड रखते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अधिकतर लोग एक ही जैसे पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग फुटबॉल टीम का नाम भी पासवर्ड में रखते हैं।


loader

इसके पीछे का एक कारण ये भी हो सकता है कि लोग आसान पासवर्ड रखना चाहते हैं, जिससे वह उसे भूलें नहीं। यही वजह है कि अधिकतर लोग 123456 ही पासवर्ड रखते हैं। 

एक रिसर्च में ये इस बात का दावा किया गया है कि दुनिया के करीब दो करोड़ लोगों का यही (123456) पासवर्ड है। रिसर्च बताती है कि लोग तमाम जागरुकता की कोशिशों के बावजूद भी आसान पासवर्ड रखते हैं, जिससे उनपर साइबर हमले का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है।

लोगों में जागरुकता की कमी को लेकर ब्रिटेन के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) ने अध्ययन किया है। एनसीएससी ने उन अकाउंट्स का डाटाबेस तैयार किया, जिनमें हैकर्स ने सेंध लगाई थी।

इसमें पता चला कि 2.3 करोड़ लोगों ने 123456 को ही पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल किया था। इसके बाद दूसरे नंबर पर आता है 123456789 पासवर्ड। वहीं अगर टॉप पांच पासवर्ड की बात करें तो इसमें क्यूडब्ल्यूईआरटीवाई' और 1111111 भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लोग पासवर्ड के तौर पर अपने यहां की स्थानीय फुटबॉल टीम के नाम का इस्तेमाल भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed