{"_id":"5c96642bbdec221461125b93","slug":"more-than-sixty-people-killed-in-an-attack-on-village-in-mali","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली में सबसे बड़ा जिहादी हमला, 60 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माली में सबसे बड़ा जिहादी हमला, 60 लोगों की मौत
Sat, 23 Mar 2019 10:21 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, बमाको
वर्ल्ड डेस्क, बमाको
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
breaking news amar ujala
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माली के मध्य हिस्से में शनिवार को जिहादी हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कम से कम 60 फुलानी चरवाहों को मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल के करीबी शहर बंकास के मेयर गुइंदो ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे क्षेत्र में जातीय और जिहादी हिंसा के कारण होने वाला आज तक का सबसे बड़ा हमला करार दिया है।
ओगोसागू गांव में हुए इस हमले का कारण माली में चल रही हिंसा का हल तलाशने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधिमंडल के आगमन को माना जा रहा है। इस हिंसा में पिछले साल सैकड़ों लोग मारे गए थे और यह पश्चिमी अफ्रीका के समूचे साहेल क्षेत्र में फैल चुकी है।
मेयर गुइंदो ने कहा, पारंपरिक दोंजो शिकारी की वेशभूषा पहनकर पहुंचे हमलावरों ने सुबह 4 बजे के करीब ओगोसागू को घेरकर उस पर हमला बोला। वहां बड़ी संख्या में मौत हुई हैं और पूरा गांव ध्वस्त हो गया है। ओगोसागू के एक ग्रामीण ने बताया कि यह हमला अलकायदा से जुड़े उस संगठन के खिलाफ बदले की कार्रवाई था, जिसने शुक्रवार को पिछले सप्ताह हुए हमले में 23 सैनिकों को मारने की जिम्मेदारी ली थी।