{"_id":"614e62518ebc3efb7f66530b","slug":"more-than-half-a-million-foreign-citizens-left-jobs-last-year-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब : कोरोना और कड़े यात्रा प्रतिबंध की वजह से साढ़े पांच लाख से अधिक विदेशियों ने छोड़ीं नौकरियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब : कोरोना और कड़े यात्रा प्रतिबंध की वजह से साढ़े पांच लाख से अधिक विदेशियों ने छोड़ीं नौकरियां
Sat, 25 Sep 2021 05:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रियाद
एजेंसी, रियाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:12 AM IST
सार
सऊदी के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून 2020 व इस वर्ष जून के बीच निजी व सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले विदेशियों की संख्या में 5,71,000 की कमी आई है। यह 8.52 फीसदी की गिरावट है। इस समय सऊदी अरब में 61 लाख विदेशी कामगार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
left job
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में काम करने वाले विदेशियों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले एक साल में यहां साढ़े पांच लाख से अधिक लोगों ने नौकरी छोड़ी है। विदेशी कामगारों की संख्या की बात करें, तो खाड़ी के शीर्ष तीन देशों में शुमार सऊदी अरब में इस समय 61 लाख विदेशी कामगार काम कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों में सऊदी ने श्रम कानून काफी लचीले भी किए हैं।
विज्ञापन
सऊदी के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून 2020 व इस वर्ष जून के बीच निजी व सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले विदेशियों की संख्या में 5,71,000 की कमी आई है। यह 8.52 फीसदी की गिरावट है। सऊदी व गैर-सऊदी कामगारों की संख्या 87 लाख से घट कर 82 लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना और कड़े यात्रा प्रतिबंध हैं वजह
सऊदी अरब में विदेशी कामगारों की संख्या घटने का कारण कोरोना महामारी है। इस वजह से बड़ी संख्या में विदेशी कामगार अपने देश लौटे हैं। इस साल की पहली तिमाही में सऊदी ने कड़े यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए थे। इसमें टीकाकरण, कोरोना रिपोर्ट व क्वारंटीन नियम शामिल हैं।
विज्ञापन
कामगारों का मनोबल भी टूटा
कोरोना महमारी के कारण सऊदी अरब सहित कई दूसरे देशों से आने वाले कामगारों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ा है। महामारी की लहर तेज होने पर कई देशों ने विदेशी कामगारों को तुरंत वापस भेज दिया था। अब थोड़े बहुत देश जो विदेशी कामगारों को बुला रहे हैं, उन्होंने भी कड़े नियम-कानून लागू किए हुए हैं। ऐसे में ये कामगारों ने अब इन पेचीदगियों से बचने के लिए अपने देश में ही कमाई का जरिया ढूंढना शुरू कर दिया है।