{"_id":"61158cab8ebc3e77567cccd2","slug":"more-than-9000-incidents-against-asians-since-corona-in-america-says-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: अमेरिका में कोरोना के बाद से एशियाइयों के खिलाफ 9,000 से ज्यादा वारदात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रिपोर्ट: अमेरिका में कोरोना के बाद से एशियाइयों के खिलाफ 9,000 से ज्यादा वारदात
Fri, 13 Aug 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:33 AM IST
सार
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि इस साल ऐसी वारदातों की संख्या पिछले वर्ष हुए वारदातों को पार कर जाएगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेरिका में कोरोना महामारी के बाद से एशिया मूल के लोगों के खिलाफ अब तक 9,000 से ज्यादा वारदात हो चुकी हैं। इनमें घृणापूर्ण तानों से लेकर हमले तक शामिल हैं।
विज्ञापन
‘स्टॉप एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर हेट’ संस्था द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार 19 मार्च, 2020 से इस साल जून तक महामारी से जुड़े नस्ली हमलों की 9081 शिकायतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
इनमें 4548 मामले पिछले साल के हैं और 4533 इस साल के। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद एशिया प्रशांत के लोगों को केवल उनके नस्ल के आधार पर उनसे बलि के बकरे जैसा व्यवहार किया गया।
विज्ञापन