फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   more than 60000 corona virus cases found in a day in Britain

ब्रिटेन में कोरोना का कहर, एक दिन में सामने आए 60 हजार से अधिक मामले

Wed, 06 Jan 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
more than 60000 corona virus cases found in a day in Britain
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

ब्रिटेन में पिछले साल कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 60,196 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि देश में टीकाकरण कार्यक्रमों को लेकर रोजाना आंकड़े जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


जॉनसन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के चलते सोमवार को एक बार फिर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की थी।

जॉनसन ने यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट से प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) 13 लाख लोगों को फाइजर/बायोएनटेक तथा ऑक्सफॉर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके लगा चुकी है। लॉकडाउन के दौरान इसमें और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस लिहाज से सबसे संवेदनशील समूहों में प्रति चार में करीब एक व्यक्ति के भीतर दो से तीन हफ्तों में महामारी से लड़ने की बेहतर क्षमता विकसित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर वही उम्मीद जताई कि वसंत के महीनों तक हालात बेहतर हो जाएंगे क्योंकि एनएचएस ने शीर्ष प्राथमिकता वाले चार समूहों में शामिल हर व्यक्ति को 15 फरवरी तक टीका लगाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed