फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 50 earthquakes struck Taiwan in a single night

Taiwan Earthquake: एक ही रात में 50 से ज्यादा बार महसूस किए गए झटके, 23 साल पहले भी मची थी भयानक तबाही

Sun, 18 Sep 2022 07:35 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइवान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइवान Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 07:35 PM IST
सार

ऐसा पहली बार नहीं है जब ताइवान में इतन भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज से करीब 23 साल पहले 21 सितंबर को ताइवान में भूकंप ने भयानक तबाई मचाई थी।

विज्ञापन
More than 50 earthquakes struck Taiwan in a single night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताइवान को भूकंप ने झटकों ने हिलाकर रख दिया है। ताइवान में पिछले 24 घंटे में तीन बड़े भूकंप आए। इसके मद्दनेजर जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग काउंटी में भूकंप का केंद्र है। शनिवार को इसी इलाके में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद रविवार की सुबह 6.8 और दोपहर में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र ताइतुंग की सतह से 10 किलोमीटर जमीन के अंदर पैदा हुआ था।

विज्ञापन


शनिवार की रात से अब तक ताइवान की धरती पर 50 से ज्यादा बार भूकंप के बाद के झटके भी महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर करीब साढ़े तीन से साढ़े पांच के बीच रही। भूकंप के तेज झटकों से एक दो मंजिला इमारत ढह गई और एक जगह पर ट्रेन भी पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


23 साल पहले ताइवान में मची थी तबाही
ऐसा पहली बार नहीं है जब ताइवान में इतन भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज से करीब 23 साल पहले 21 सितंबर को ताइवान में भूकंप ने भयानक तबाई मचाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप में लगभग 2400 लोगों की मौत हुई थी और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सैकड़ों की संख्या में लोग इमारतों के नीचे दब गए थे। सड़कें, घर पूरी तरह से तबाह हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप में एक लाख ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। ताइवान एक बार फिर भूकंप की चपेट में है, जापान की मौसम एजेंसी ने एक मीटर ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी किया है साथ ही प्रशासन मे तट के पास रहने वाले लोगों ने तटों से दूर रहने का आग्रह किया है।


भारत: अरुणाचल में भी भूकंप
अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में शाम करीब 6.27 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed