फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 5.91 crore corona infected in the world, 13.95 lakh people lost their lives

दुनिया में 5.91 करोड़ से ज्यादा कोरोना से संक्रमित, 13.95 लाख लोगों ने गंवाई जान

Tue, 24 Nov 2020 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 24 Nov 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
More than 5.91 crore corona infected in the world, 13.95 lakh people lost their lives
कोरोना - प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में अब तक 5.91 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि मृतकों की तादात 13.95 लाख पार हो चुकी है। इस बीच, विश्व को 218 देशों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 4.87 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


एक दिन के भीतर दुनिया में 7,375 लोगों की हुई मौत
वहीं सिर्फ एक दिन के भीतर दुनिया में 7,375 लोगों की मौत हुई है। डब्ल्यूएचओ ने यूरोप में अगले साल की शुरुआत में ही तीसरी लहर की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को सबसे ज्यादा 6.60 लाख केस आए थे और 19 नवंबर को सबसे ज्यादा 11,239 संक्रमितों की मौत हुई थी। लेकिन बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतों के समाचार हैं।
विज्ञापन


इसके बाद इटली, मैक्सिको, ईरान, रूस, ब्रिटेन में मौत के सबसे ज्यादा केस आए। डब्ल्यूएचओ के विशेष अधिकारी डेविड नबारो ने कहा है कि यूरोप में हालात काफी खराब होते दिखाई दे रहे हैं। यदि समय पर काबू नहीं पाया गया तो 2021 की शुरुआत में ही इस प्रायद्वीप में तीसरी लहर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान में हालात बेकाबू
ईरान में 13 हजार से ज्यादा मामले पिछले एक दिन में सामने आए हैं। इससे भी ज्यादा परेशानी की बात यह है कि इसी दौरान 475 लोगों की मौत हो गई। सरकार का कहना है कि उसने अपनी तरफ से सख्त उपाय किए हैं, लेकिन लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। दूसरी तरफ, ईरान सरकार कुछ देशों से वैक्सीन हासिल करने के लिए संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed