{"_id":"5fd7c8d78ebc3e3e77198564","slug":"more-than-300-students-go-missing-after-school-attack-in-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया के स्कूल में हमले के बाद 300 से अधिक छात्र लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया के स्कूल में हमले के बाद 300 से अधिक छात्र लापता
Tue, 15 Dec 2020 01:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लागोस
एजेंसी, लागोस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nigeria
गृहयुद्ध से जूझ रहे नाइजीरिया के कैटसीना राज्य में हुए हमले के तीन दिन बाद भी 300 से अधिक छात्र लापता हैं। परिजनों को आशंका है कि बच्चों का अपहरण कर लिया गया है। कैटसीना के गवर्नर अमिनू मसारी ने बताया कि शुक्रवार की रात गवर्नमेंट साइंस सेकेंडरी स्कूल पर हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस, वायुसेना और सेना ने छात्रों की तलाश के लिए संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के मुताबिक, शनिवार को डाकुओं के जांगो-पाउला के जंगल में छिपने की जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान के दौरान सेना के साथ डाकुओं की मुठभेड़ हुई थी। स्कूल पर हमला करने वाले डाकुओं से पुलिस की मुठभेड़ के दौरान छात्रों को स्कूल की दीवार फांदकर निकल जाने की इजाजत दी गई थी। स्कूल में करीब 600 छात्र थे। एक बच्चे पिता सलिश ने बताया कि उनके दोनों बेटे अभी तक लापता हैं।
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिलने से मैं चिंतित हूं। प्रशासन की ओर से अभी तक कुछ नहीं बताया गया है। एक अन्य अभिभावक मुस्तफा गार्गबा ने कहा, मैं बहुत चितिंत हूं क्योंकि अभी तक नहीं जान पाया कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ। हालांकि अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने बच्चों के अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन