{"_id":"61c0ed037c5a3203e9688dc3","slug":"more-than-200-died-in-philippine-storm-so-far-1-80-lakh-people-still-homeless","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े हालात : फिलीपीन तूफान में अब तक 200 से ज्यादा मरे, 1.80 लाख लोग अब भी बेघर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिगड़े हालात : फिलीपीन तूफान में अब तक 200 से ज्यादा मरे, 1.80 लाख लोग अब भी बेघर
Tue, 21 Dec 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मनीला
एजेंसी, मनीला
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:22 AM IST
सार
फिलीपीन में कई शहर और प्रांत संचार व बिजली सेवा ठप होने से जूझ रहे हैं। हालात इतने खराब बो गए हैं कि लोग भोजन-पानी के लिए भी मोहताज हो गए हैं। भीषण तूफान ‘राय’ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है जबकि 52 लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
philippine storm
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपीन में इस वर्ष के सबसे भीषण तूफान ‘राय’ (ओदेते नामकरण भी) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है जबकि 52 लोग अब भी लापता हैं। देश में कई शहर और प्रांत संचार व बिजली सेवा ठप होने से जूझ रहे हैं। हालात इतने खराब बो गए हैं कि लोग भोजन-पानी के लिए भी मोहताज हो गए हैं।
विज्ञापन
लोग भोजन-पानी को भी मोहताज, 1.80 लाख लोग अब भी बेघर
द मनीला बुलेटिन ने फिलीपीन नेशनल पुलिस (पीएनपी) के प्रवक्ता कर्नल रोड्रिक ऑगस्टस अल्बा के हवाले से बताया कि ज्यादातर मौतें केंद्रीय विसायत क्षेत्र (129) में हुई हैं। इसके बाद पश्चिमी विसायत में 22 लोग मारे गए। इनके अलावा करागा में 10 और उत्तरी मिंडानाओ में सात मौतें भी हुई हैं।
विज्ञापन
मौतों का यह सिलिसिला सोमवार तड़के 208 तक पहुंच गया, जबकि घायलों की संख्या 239 और कम से कम 52 लोग लापता हैं। फिलीपीन में 3,000 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में 1,80,000 से ज्यादा लोग अब भी विस्थापित हैं। आपदा नियंत्रण संस्था ने मृतक संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि कई इलाकों में संपर्क टूटने के कारण बचाव कर्मियों की पहुंच नहीं हो पाई है। बिजली कटौती और सड़क मार्ग कटने के कारण भी कई क्षेत्रों से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन
कई लोग पेड़-दीवार गिरने की चपेट में आए, कई भूस्खलन में जिंदा दबे
मृतकों में से कई लोग पेड़ या दीवार गिरने की चपेट में आ गए जबकि कई अचानक आई बाढ़ में डूब गए हैं। आपदा नियंत्रण टीम ने बताया कि कई लोग भूस्खलन में जिंदा दब गए। पुलिस ने कहा कि नेग्रोस ऑक्सिडेंटल प्रांत में 57 वर्षीय एक व्यक्ति को पेड़ की शाखा से लटका पाया गया और एक महिला की हवा में उड़ने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, छतों, मलबे और कांच के टुकड़ों के उड़ने से कम से कम 14 ग्रामीणों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए। मध्य द्वीप प्रांतों में तूफान से 7,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनमें 4,00,000 से अधिक लोग आपातकालीन आश्रयों भेजे गए हैं।
मलयेशिया में बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला
मलयेशिया में करीब तीन दिन से लगातार जारी भारी बारिश रुकने के बाद बचाव कर्मियों ने बाढ़ में फंसे लोगों को सोमवार को बाहर निकाला। पिछले कुछ वर्षों की इस सबसे भयंकर बाढ़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है।
बाढ़ के कारण कम से कम 10,000 लोग फंस गए थे। मलयेशिया के प्रधानमंत्री इस्माईल साबरी याकूब ने कहा कि सेलांगर में एक दिन में जितनी बारिश हुई, उतनी बारिश आमतौर पर एक महीने में होती है। राजधानी के आसपास के इलाके में बाढ़ में डूबे मकानों में फंसे 10,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है।